1.81 लाख कीमत का 908 ग्राम अवैध चरस किया बरामद
चंद्रशेखर घोडके, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा* द्वारा नशे के विरुद्ध जीरो टाँलरेन्स नीति अपनाते हुए ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन को साकार करने के पथ पर अग्रसर होकर नशे के विरुद्ध लगातार कड़े एक्शन लिये जा रहे है, जिस क्रम में सभी थाना/ चौकी प्रभारियों को मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत अपने-अपने क्षेत्र सघन चैकिंग कर अवैध रूप स्मैक/गाँजा/चरस व अन्य नशीले पदार्थों की तस्करी कर रहे तस्करों पर कठोर कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये गये है।
थानाध्यक्ष लमगड़ा प्रमोद पाठक व प्रभारी एसओजी सुनील धानिक के नेतृत्व में लमगड़ा पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा चैकिंग के दौरान विष्णु मंदिर मोड से स्यूरी गांव की ओर जाने वाली कच्ची सड़क से 100 मी0 आगे से एक व्यक्ति के कब्जे से 908 ग्राम अवैध चरस बरामद किया गया। अभियुक्त संतोष राम को गिरफ्तार करते हुए थाना लमगड़ा में NDPS एक्ट के तहत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी।
बरामदगी- 908 ग्राम अवैध चरस बरामद।
कीमत- 1,81,600/-रुपये।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
संतोष राम पुत्र गोविन्द राम निवासी ग्राम भुमका थाना मुक्तेश्वर जिला नैनीताल