Shakti Samachar Online

निकिता चंद ने जकार्ता, इंडोनेशिया में आयोजित बॉक्सिंग चैंपियनशिप में रजत पदक प्राप्त किया

Almora-सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा की खिलाड़ी निकिता चंद ने जकार्ता, इंडोनेशिया में आयोजित हुई अंडर 19 और अंडर 23 बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने रजत पदक प्राप्त कर विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है।
निकिता की इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो सतपाल सिंह बिष्ट द्वारा शुभकामनाएं दी हैं।

विश्वविद्यालय क्रीड़ा क्षेत्र में शानदार उपलब्धियां हासिल कर रहा है। उसी क्रम में यह उपलब्धि विश्वविद्यालय को गौरवान्वित करती है।

error: Content is protected !!