24 यू.के. छात्रा वाहिनी एनसीसी द्वारा वीरांगना फेस्ट और रैंक सेरेमनी का आयोजन
एस.एस.जीना परिसर,अल्मोड़ा के स्वामी विवेकानन्द ऑडिटोरियम में 24वीं छात्रा वाहिनी एनसीसी द्वारा ‘वीरांगना फेस्ट’ और रैंक सेरेमनी’ का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि रूप में जिलाधिकारी के प्रतिनिधि रूप में अल्मोड़ा के CDO रामजी शरण शर्मा, कार्यक्रम संरक्षक प्रो सतपाल सिंह बिष्ट (कुलपति,सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय), कार्यक्रम अध्यक्ष प्रो. प्रवीण सिंह बिष्ट (परिसर निदेशक), कार्यक्रम सह अध्यक्ष प्रो. शेखर चन्द्र जोशी (DSW),कार्यक्रम संयोजक लेफ्टिनेंट डॉ ममता पंत (ए.एन.ओ.,24 गर्ल्स बटालियन), डॉ ललित चन्द्र जोशी (विश्वविद्यालय मीडिया प्रभारी), छात्रसंघ के अध्यक्ष लोकेश सुप्याल, उपाध्यक्ष भूपेश गैडा, कोषाध्यक्ष विनय कनवाल ने दीप प्रज्ज्वलित किया।
कैडेट्स द्वारा राष्ट्रगीत, राष्ट्रगान एवं कुलगीत के गायन के बाद अतिथियों का स्वागत किया गया।
कार्यक्रम संरक्षक प्रो सतपाल सिंह बिष्ट (कुलपति,सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय) ने कहा कि विश्वविद्यालय के कैडेट्स ने राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। वे अनुशासन में रहकर देश की सेवा के लिए कार्य करें।
उन्होंने कहा कि अनुशासन में रहने से हम जीवन को बेहतर बनाने के साथ देश,समाज और अपने क्षेत्र का नाम रोशन करते हैं।
उन्होंने आगे कहा कि छात्रा कैडेट्स द्वारा देश की सुरक्षा के साथ साथ समाज को जागरूक बनाने के लिए अपना योगदान किया है। उन्होंने कार्यक्रम उन्होंने बटालियन की ANO और उनके सभी कैडेट्स के प्रयासों की सराहना की।
कार्यक्रम अध्यक्ष प्रो प्रवीण सिंह बिष्ट (परिसर निदेशक) ने वीरांगना फेस्ट की सराहना की। उन्होंने कहा कि वीरांगना फेस्ट उत्कृष्ट कार्यक्रम है। सभी कैडेट्स राष्ट्र के सम्मान का हमेशा ध्यान दें। राष्ट्र को प्राथमिकता दें। छात्रा कैडेट्स को देश की सेना में भविष्य बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कुलपति को मानद कर्नल का पद और राष्ट्रीय कैडेट कोर में कर्नल कमांडेंट की नियुक्ति के लिए विश्वविद्यालय परिसर की ओर से बधाइयाँ दी।

कार्यक्रम के सह अध्यक्ष प्रो शेखर चन्द्र जोशी (DSW) ने कहा एनसीसी के कैडेट्स तन्मयता से काम करें। एनसीसी अनुशासन और उत्कृष्ट चरित्र को प्रदर्शित करती है। उन्होंने कहा कि इन सभी युवाओं/कैडेट्स से प्रेरणा लेनी चाहिए, जो बेहतर कार्यक्रम प्रस्तुत कर रही हैं। उन्होंने कुलपति जी के निर्देशन में विश्वविद्यालय की प्रगति को लेकर भी बात रखी।
CDO श्री रामजी शरण शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा राष्ट्र की नींव के रूप में राष्ट्रीय कैडेट कोर है। आप अनुशासन में रहकर अपने लक्ष्य को प्राप्त करें। बिना कठिन परिश्रम के लक्ष्य प्राप्त करना असंभव है। उन्होंने कैडेट्स को जीवन में लक्ष्य बनाकर चलने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि में भी NCC कैडेट रहा हूँ। हमने अपने विद्यार्थी जीवन में कैडेट के रूप में शानदार जीवन जिया है। आप भी कैडेट होने पर खुद पर गर्व करें।
विश्वविद्यालय मीडिया प्रभारी डॉ. ललित जोशी ने कहा कि आप अनुशासित होकर आगे बढ़ें।
प्रो रूबीना अमान ( विभागाध्यक्ष, रसायन विज्ञान) ने कहा कि लड़कियों को कार्यक्षेत्र और गृहक्षेत्र दोनों में ही कार्य करना पड़ता है। गृहक्षेत्र स्जके निकलकर हमारी छात्रा कैडेट्स ने उत्कृष्ट प्रस्तुतियां दी हैं। सभी कैडेट्स परिश्रम करें और धैर्य बनाये रखें। सफलता और असफलता जीवन के क्षण हैं।
कार्यक्रम संयोजक लेफ्टिनेंट डॉ.ममता पंत (ए.एन.ओ.,24 बटालियन) ने 24 UK छात्रा बटालियन, एनसीसी की गतिविधियों और कैडेट्स के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो सतपाल सिंह बिष्ट NCC को प्रोत्साहन दे रहे हैं। डॉ पंत ने बताया कि बटालियन के सभी कैडेट्स कमांडिंग ऑफिसर, सूबेदार मेजर, पीआई स्टॉफ के सहयोग से हर विषम परिस्थितियों के लिए प्रशिक्षित हैं।
सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के कुलपति को मानद कर्नल का पद और राष्ट्रीय कैडेट कोर में कर्नल कमांडेंट की नियुक्ति
लेफ्टिनेंट डॉ ममता पंत ने जानकारी दी है कि अत्यंत प्रसन्नता हो रही है कि एनसीसी के महानिदेशक कार्यालय,दिल्ली से जारी पत्र के अनुसार सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो सतपाल सिंह बिष्ट को मानद कर्नल का पद और राष्ट्रीय कैडेट कोर में कर्नल कमांडेंट की नियुक्ति प्रदान की है।
इस अवसर पर कार्यक्रम अतिथियों (कुलपति, परिसर निदेशक, DSW और बटालियन की ANO द्वारा रैंक सेरेमनी प्रक्रिया को पूरा किया गया। जिसमें SUO प्राची गोश्वामी, UO हिमानी रावत, तनिष्का कपिल, हर्षिता राणा, सीनियर सार्जेंट कंचना, सार्जेंट काजल आर्या, शिवानी तिवारी, निकिता भाकुनी, कॉर्पोरल नेहा रावत, लांस कारपोरल भावना और ललिता नैनवाल को रैंक प्रदान की गई।
कैडेट्स द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियां,
पहलगाम अटैक पर नृत्य नाटिका प्रस्तुत कर वीरों का स्मरण किया। इसके साथ शास्त्रीय नृत्य , कुमाउनी लोक नृत्य, नेपाली, गुजराती नृत्यों की प्रस्तुति दी।
इस फेस्ट में 24वीं एवं 77 UK बटालियन के कैडेट्स को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने के लिए भी सम्मानित किया गया।
वीरांगना फेस्ट का संचालन UO तनुजा और SUO सोनी राणा ने किया।
इस अवसर पर प्रो रूबीना अमान, डॉ ललित चन्द्र जोशी, बटालियन के अधिकारी और पीआई स्टाफ, कैडेट्स आदि शामिल हुए।