सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के दृश्यकला संकाय एवं चित्रकला विभाग, तीन दिवसीय पौधारोपण एवं हरियाली कार्यक्रम का शुभारंभ किया
सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के दृश्यकला संकाय एवं चित्रकला विभाग में सौन्दर्यीकरण अभियान के अन्तर्गत व लोक पर्व हरेला को देखते हुए दृश्यकला एवं चित्रकला विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. संजीव आर्य की पहल पर आज दिनांक 14-07-2026 से तीन दिवसीय पौधारोपण एवं हरियाली कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया |
इस अवसर पर विभागाध्यक्ष के साथ-साथ दृश्यकला संकाय के संकायाध्यक्ष प्रो. शेखर चन्द्र जोशी व प्रो. सोनू द्विवेदी ने भी विभाग एवं संकाय में वृक्षारोपण किया |
पौधारोपण कार्यक्रम में विभाग से डाॅ. कौशल कुमार, श्री तरूण शर्मा, श्री कृष्णा वर्मा, श्री जीवन जोशी जी, श्री पूरन सिंह मेहता एवं श्री सन्तोष सिंह मेर जी ने विशेष सहयोग देते हुए वृक्षारोपण किया |
विभागाध्यक्ष प्रो. संजीव आर्य ने बताया कि पौधारोपण व हरियाली कार्यक्रम दिनांक 16-07-2026 तक जारी रहेगा |