Shakti Samachar Online

उत्तराखंडी संस्कार गीत प्रतियोगिता का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया


अल्मोड़ा, 12 जुलाई। अल्मोड़ा लिटरेचर फेस्टिवल के चतुर्थ संस्करण के अंतर्गत, ग्रीन हिल्स ट्रस्ट के तत्वावधान में तथा द मेडिकल हॉल के सौजन्य से होटल शिखर के सभागार में उत्तराखंडी संस्कार गीत प्रतियोगिता का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 17 टीमों के कुल 34 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर उत्तराखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति, संस्कारों और परंपराओं को स्वर प्रदान किया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रोफेसर आराधना शुक्ला तथा अति विशिष्ट अतिथि श्रीमती मीरा जोशी रहीं। प्रतियोगिता का मूल्यांकन गोकुल बिष्ट, लता पांडे एवं शीला पंत ने किया।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथियों में बाल प्रहरी के संपादक उदय किरौला, अशोक पंत, पी.सी. तिवारी, प्रो. विजय पांडे, अनिल सनवाल, दिनेश पांडे एवं मनमोहन चौधरी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. वसुधा पंत ने उत्तराखंड की लोकसंस्कृति, संस्कार गीतों एवं परंपराओं के संरक्षण और संवर्धन की आवश्यकता पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान माया जोशी एवं हेमा पांडे की टीम ने प्राप्त किया। द्वितीय स्थान विमला तिवारी एवं बीना जोशी की टीम को मिला। तृतीय स्थान पर दो टीमों ने संयुक्त रूप से स्थान प्राप्त किया, जिनमें हेमलता वर्मा एवं मुक्ता बिष्ट तथा प्रभा बोरा एवं लीला तिवारी की टीम शामिल रही।
कार्यक्रम में श्रीमती मीता उपाध्याय, मीनाक्षी पाठक, भूषण पांडे, दीपक जोशी, दीपा गुप्ता एवं मनोज गुप्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन सुश्री मीनाक्षी पाठक द्वारा किया गया।
प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों ने पारंपरिक वेशभूषा में मनमोहक एवं भावपूर्ण प्रस्तुतियाँ देकर दर्शकों की भरपूर सराहना प्राप्त की। पूरे आयोजन में उत्तराखंडी संस्कृति की मधुर छटा, लोकभावना और सांस्कृतिक गौरव का सुंदर समन्वय देखने को मिला। कार्यक्रम का समापन उत्तराखंडी संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के संकल्प के साथ हुआ।

error: Content is protected !!