Shakti Samachar Online

संगठन की मजबूती एवं आगामी कार्यक्रमों की रणनीति को लेकर लमगड़ा मण्डल की मासिक संगठनात्मक बैठक सम्पन्न

Almora-आज भारतीय जनता पार्टी लमगड़ा मण्डल की मासिक संगठनात्मक बैठक मण्डल अध्यक्ष हरीश सिजवाली की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन की मजबूती, शक्ति केन्द्र एवं बूथ स्तर तक पार्टी की गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने तथा ‘मन की बात’ कार्यक्रम को प्रत्येक बूथ तक सफल बनाने के लिए सरल ऐप (SARAL App) डाउनलोड एवं उसके प्रभावी उपयोग पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में नवनियुक्त लघु उद्योग प्रकोष्ठ जिला संयोजक भगवत सिंह फत्याल जी एवं स्वयं सहायता समूह जिला संयोजक नेहा तिवाड़ी जी का कार्यकर्ताओं द्वारा गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर आगामी ‘मन की बात’ कार्यक्रम हेतु महिपाल सिंह नैनवाल जी को कार्यक्रम संयोजक,इन्द्र सिंह डसिला जी को मण्डल संयोजक तथा गोविन्द सिंह फत्याल को सह-संयोजक की जिम्मेदारी प्रदान की गई।

ठक में मण्डल उपाध्यक्ष नन्दन बिष्ट जी, मती नीमा ढैला , मण्डल महामंत्री जगदीश रावत , मण्डल मंत्री महिपाल सिंह नैनवाल , युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष गौरव बिष्ट , अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष रमेश कुमार , कार्यकारिणी सदस्य बालम सिंह बिष्ट , शक्ति केन्द्र संयोजक श्री उमेश रावत (कपकोट), गोपाल सिंह बिष्ट , बूथ अध्यक्ष गोविन्द सिंह फत्याल , युवा मोर्चा अध्यक्ष मोहित कनवाल सहित मण्डल के वरिष्ठ एवं समर्पित कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।

बैठक में संगठन विस्तार, बूथ सशक्तिकरण तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं से पूर्ण समर्पण एवं सक्रियता के साथ कार्य करने का आह्वान किया गया।

error: Content is protected !!