उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी धर्म सांप्रदायिकता और संकीर्ण क्षेत्रवाद की राजनीति के खिलाफ आरंभ करेगी 09 अगस्त से परिवर्तन संवाद यात्रा
आगामी विधानसभा चुनाव में उतारेगी सभी सीटों पर प्रत्याशी
हरिद्वार-उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी की कार्यकारिणी की बैठक दिनांक 05 जुलाई को गुलजारी लाल धर्मशाला हरिद्वार में पार्टी के केन्द्रीय अध्यक्ष प्रभात ध्यानी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में पार्टी संगठन के विस्तार सहित व्यापक चुनाव सुधार, केन्द्र सरकार की आर्थिक व विदेश नीति की विफलताओं, राज्य और देश भर मे सरकार की धर्म-संप्रदाय, नफरत और संकीर्ण क्षेत्रवाद की राजनीति के चलते समाज को होने वाली क्षति पर गंभीर चिंता ब्यक्त की गई। पार्टी का मानना है की मौजूदा केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियां और विदेश नीति पूरे तरीके से विफल साबित हुई है। भारत सरकार अपने नागरिकों के हितों को दरकिनार कर संयुक्त राज्य अमेरिका से निर्देश प्राप्त कर काम करती हुई लग रही है, जिससे राष्ट्रीय हित, सुरक्षा और आम जनहित खतरे में पड़ गया है देश की शाख में गंभीर कमी आई है इसके साथ ही राज्य सरकार द्वारा समाज में नफरत का माहौल बनाया जा रहा है हिंदू मुस्लिम दंगे कराए जाने की शाजिसें रची जा रही है तथा महिलाओं, दलितों , गरीब और अल्पसंख्यकों पर अत्याचार पढ़ रहे हैं। अपराधियों को सत्ता का संरक्षण प्राप्त है। अंकिता भंडारी और केतन हत्याकांड जैसे समाज को स्तब्ध कर देने वाले उदाहरण हमारे समक्ष हैं।
पार्टी अध्यक्ष प्रभात ध्यानी और प्रधान महासचिव नरेश चन्द्र नौड़ियाल ने एक संयुक्त विज्ञप्ति जारी कर बताया कि उत्तराखण्ड परिवर्तन पार्टी आगामी 09 अगस्त से प्रदेश में परिवर्तन संवाद यात्रा आरंभ करेगी, जिसकी शुरुआत खटीमा से की जाएगी। सांप्रदायिक और संकीर्ण क्षेत्रवादी सोच की राजनीति को हाशिये पर धकेलने और जन सरोकारों की राजनीति पर राजनीतिक दलों का ध्यान केन्द्रित करने के लिए आगामी विधानसभा चुनावों में समान विचारधारा वाले अन्य सहयोगी संगठनों और व्यक्तियों को साथ लेकर सभी विधानसभा क्षेत्रों में प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारेगी।
बैठक में देश की निर्वाचन प्रणाली की खामियों पर व्यापक चर्चा की गई तथा चुनाव सुधार पर बल देते हुए मांग की गई कि मतदान प्रक्रिया में ईवीएम को पूर्णत: प्रतिबंधित किया जाए तथा पूर्व की भांति बैलट पेपर के माध्यम से चुनाव कराए जाएं तथा मिक्सिंग के पश्चात गणना की जाए ताकि मतदान की गोपनीयता बनी रहे तथा जनप्रतिनिधि क्षेत्रीय जनता के साथ पक्षपात पूर्ण कार्य न कर सके।
इसके साथ ही चुनाव में धन के अंधाधुंध इस्तेमाल पर गंभीर चिंता प्रकट की गई तथा मांग की गई की चुनाव में कॉर्पोरेट चंदे के प्रयोग पर रोक लगाई जाए तथा चुनाव खर्च सीमा को घटाते हुए प्रत्याशियों के चुनाव खर्च को राज्य द्वारा वहन किया जाए।
इसके अतिरिक्त
राज्य के युवाओं के बीच बढती घातक नशाखोरी पर चर्चा की गई तथा गंभीर चिंता व्यक्त की गई तथा मांग की गई की राज्य के युवाओं को नशे की लत से मुक्त कराने हेतु नशे के कारोबारी और उनके संरक्षकों के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया जाए इसके साथ ही राज्य में बेतहाशा खोली जा रही अंग्रेजी शराब की सरकारी दुकानों पर भी चिंता प्रकट की गई तथा मांग की गई की सरकार राज्य के नागरिकों को शराब में डुबोने के बजाय शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार जैसी बुनियादी बातों पर अधिक ध्यान दें।
परिवर्तन पार्टी रोजगार को मौलिक अधिकार घोषित करने की पुरजोर मांग करती है तथा राज्य में संविदा, आउटसोर्स, मानदेय, ठेका मजदूरी पर काम कर रहे कार्मिकों के नियमितीकरण एवं समान कार्य के लिए समान वेतन की मांग करती है राज्य में आईएमपीसीएल सहित अन्य तमाम सार्वजनिक प्रतिष्ठानों के निजीकरण और छटनी का प्रबल विरोध करती है। बैठक में देश व प्रदेश में आंदोलनरत मजदूरों/ कार्मिकों उनके लीडर्स पर होने वाले दमन को लेकर चिंता व्यक्त की गई मांग की गई की कार्मिकों का इस प्रकार का उत्पीड़न तत्काल बंद हो तथा उन्हें हतोत्साहित करने हेतु उन पर लगाए जा रहे गुंडा एक्ट एवं अन्य मुकदमों को तत्काल वापस किया जाए।
बैठक को मुख्य रूप से केन्द्रीय संयोजक, पी सी तिवारी, कुलदीप मधवाल, जे पी बडोनी, नारायण राम, दिनेश उपाध्याय, अमीनुर्रहमान तथ प्रसिद्ध साहित्यकार लोकेश नवानी ने संबोधित किया। शेष, सभी उपस्थित सदस्यों द्वारा भी अपने विचार रखे गए।