तिमूरी गांव को उत्तराखंड राज्य बनने के बाद भी सड़क मार्ग नसीब नही।
Almora-अल्मोड़ा .बिकास खंड भैसियाछाना के खाकरी ग्राम सभा के तिमूरी गांव को उत्तराखंड राज्य बनने के बाद सड़क नसीब नही हुई।
कषाण बैंड से अगेरा तिमूरी सड़क मार्ग को तत्कालीन सरकार के समय से स्वीकृति मिली है लेकिन आज तक इस सड़क मार्ग के बिभागीय दप्तरों तक ही सीमित रह गई।
इन पकडंडियों से चढाई व ढलान से निकटतम मार्केट आने जाने में काफी दिक्तों का सामना करना पड़ता है।बरसात के सीजन में इस पकडंडियों से गुजरना जान जोखिम डालकर आना जाना पड़ता है।
प्रताप सिंह नेगी रीठागाड़ी दगड़ियों संघर्ष समिति के अध्यक्ष ने बताया एक तिमूरी गांव नही बल्कि कई रीठागाड़ क्षेत्र कई गांव सड़क व स्वाथ्य के बदहाली स्तिथति से इस गांव के लोग परेशान है।
उत्तराखंड राज्य बनने के बाद सरकार आई और गई लेकिन तिमूरी जैसे कई गांवों के लिए सड़क बनाने के लिए वादे किये लेकिन जमीनी स्तर आज भी सड़क के अभाव से गांव के गांव पलायन की मार से त्रस्त है। यहां के लोग अच्छे दिनों को तरस रहे है। कई बार इस संबंध में सरकार को अवगत कराने के बाद भी आज समस्याओं का समाधान नहीं हो पाया है।