ग्राम खीना में सात दिवसीय भागवत पुराण कथा का वाचन जिसमें पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल और धौलादेवी ब्लाक प्रमुख लीला बिष्ट हुए शामिल
अल्मोड़ा ।आज धौलादेवी ब्लाक के अन्दर ग्राम सभा खीना में सात दिवसीय भागवत पुराण कथा तारा सिंह मेहरा पुत्र शेर सिंह मेहरा के धर में आयोजित थी जिसमें कथा वाचक ब्यास पुरुषोत्तम दत्त द्वारा भागवत कथा विधिवक रुप से वाचन किया गया धार्मिक कथा के तहत भागवत कथा को उल्लेख करते हुए हिन्दू धर्म पुराण के सम्बन्ध में कथा बतायी गयी जिसमें स्थानीय जनता खीना, पटियाला , मेहरागांव,बमनस्वाल और अन्य गांवों के लोगो ने भागवत कथा को सुनने के लिए ज्यादा मात्रा में आए और धार्मिक कथा का आनंद लिया। और इसके तत्पश्चात छठे दिन पूर्व विधान सभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, ब्लाक प्रमुख लीला बिष्ट पूर्व ब्लाक प्रमुख व जिला अध्यक्ष पीताम्बर पांडे, दीवान राम, मोहन उपाध्याय महा मंत्री शामिल हुए।