Shakti Samachar Online

ताम्र शिल्पकारों की समस्याओं के समाधान को लेकर टम्टा मोहल्ला पहुंचे गोविंद सिंह पिलख्वाल

अल्मोड़ा, । उत्तराखण्ड हथकरघा एवं हस्तशिल्प विकास परिषद के उपाध्यक्ष (दर्जा राज्य मंत्री) गोविंद सिंह पिलख्वाल ने आज अल्मोड़ा के ऐतिहासिक टम्टा मोहल्ला का भ्रमण कर ताम्र हस्तकारों (कॉपर शिल्पकारों) एवं स्थानीय नागरिकों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने शिल्पकारों की विभिन्न समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास का आश्वासन दिया।
बैठक में ताम्र शिल्पकारों के कार्ड नवीनीकरण, सरकारी योजनाओं का लाभ, कच्चे माल की उपलब्धता, विपणन सुविधाओं तथा किफायती दरों पर आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। शिल्पकारों ने अपनी समस्याओं एवं सुझावों को खुलकर रखा, जिस पर श्री पिलख्वाल ने संबंधित विभागों तक उनकी बात प्रभावी ढंग से पहुंचाने का भरोसा दिलाया।
गोविंद सिंह पिलख्वाल ने कहा कि उत्तराखण्ड की ताम्र शिल्प कला प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर है और इसके संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि शिल्पकारों के हितों की रक्षा तथा उन्हें बेहतर आजीविका के अवसर उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है।
इस अवसर पर पार्षद अमित साह मोनू कृष्ण बहादुर सिंह, नीरज सांगा, सुंदर कुमार टम्टा, नरेंद्र कुमार तथा विक्की सहित अनेक स्थानीय नागरिक एवं शिल्पकार उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!