चितई की प्रगतिशील किसान लता कांडपाल के कार्यों की अधिकारियों ने की सराहना
Almora-चितई। क्षेत्र की प्रगतिशील किसान लता कांडपाल द्वारा उद्यान एवं कृषि क्षेत्र में किए जा रहे नवाचारों और प्रयोगों का आज जिला उद्यान अधिकारी डॉ. नरेंद्र कुमार ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने खेतों एवं उद्यान में किए जा रहे कार्यों का अवलोकन कर लता कांडपाल के प्रयासों की सराहना की।
डॉ. नरेंद्र कुमार ने कहा कि आधुनिक तकनीकों एवं नवाचारों को अपनाकर कृषि को अधिक लाभकारी बनाया जा सकता है। उन्होंने लता कांडपाल द्वारा किए जा रहे प्रयोगों को प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि ऐसे प्रयास अन्य किसानों के लिए भी एक उदाहरण हैं। उन्होंने विभाग की ओर से हर संभव सहयोग एवं तकनीकी सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।
निरीक्षण के दौरान उद्यान निरीक्षक किशन सिंह बिष्ट तथा गौरी दत्त जोशी भी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने क्षेत्र में उद्यान एवं कृषि विकास की संभावनाओं पर चर्चा करते हुए किसानों को नवीन तकनीकों के उपयोग के लिए प्रेरित किया।