विकास खण्डों में सुरक्षा जवानों एवं सुपरवाईजरों की भर्ती मेलों का आयोजन
अल्मोड़ा 16 जून, 2026 – जिला विकास अधिकारी एस0के0 पंत ने बताया कि समस्त विकास खण्डों में सुरक्षा जवानों एवं सुपरवाईजरों की भर्ती मेलों का आयोजन विकास खण्ड स्तर पर प्रस्तावित है। सम्बन्धित विकास खण्डों व पंचायत क्षेत्रों के इच्छुक बेरोजगार युवकों, जिनकी शैक्षिक योग्यता न्यूनतम (9वीं/10 वीं, पास, सुरक्षा जवान हेतु) तथा (12वीं पास, सुपरवाईजर हेतु), आयु 18 से 40 वर्ष, ऊचाई न्यूनतम (168 सेमी०, सुरक्षा जवान हेतु) तथा (170 सेमी०, सुपरवाईजर हेतु) वजन न्यूनतम 55 किग्रा0 से 90 किग्रा० हो, सुरक्षा जवान एवं सुपरवाईजर के 500 पदों हेतु भर्ती मेलों में प्रतिभाग कर सकते है। पंजीकरण शुल्क रू० 350 (रू० तीन सौ पचास मात्र) ऑनलाईन निर्धारित है, जो कि शिविरों के दौरान केवल चयनित अभ्यर्थियों से लिया जायेगा। चयनित अभ्यर्थियों को एक माह का प्रशिक्षण एस०आई०एस० ट्रैनिंग एकैडमी देहरादून में दिया जायेगा। प्रशिक्षण के दौरान सुरक्षा जवान पद हेतु अभ्यर्थियों से रू0 10,500 (दस हजार पाँच सौ मात्र एवं प्रशिक्षण अवधि 01 माह) तथा सुपरवाईजर पद हेतु रु० 40,500 (चालीस हजार पाँच सौ मात्र एवं प्रशिक्षण अवधि 02 माह) प्रशिक्षण शुल्क लिया जायेगा तथा भोजन, आवास तथा वर्दी की सुविधा निःशुल्क उपलब्ध करायी जायेगी। प्रशिक्षण के पश्चात रू0 15,000 से 30,000 तक वेतन दिया जायेगा। विकासखण्ड स्तर पर आयोजित होने वाले भर्ती कार्यक्रम प्रातः 10ः30 बजे से 03ः00 बजे तक आयोजित किये जायेंगे।उन्होंने बताया कि भर्ती कार्यक्रम दिनॉंक 01 जुलाई से 02 जुलाई, 2026 तक विकासखण्ड सभागार हवालबाग में, दिनॉंक 03 जुलाई से 04 जुलाई, 2026 तक विकासखण्ड सभागार ताकुला में, दिनॉंक 06 जुलाई से 07 जुलाई, 2026 तक विकासखण्ड सभागार धौलादेवी में, दिनॉंक 08 जुलाई से 09 जुलाई, 2026 तक विकासखण्ड सभागार भैसियाछाना में, दिनॉंक 10 जुलाई एवं 13 जुलाई, 2026 को विकासखण्ड सभागार लमगड़ा में, दिनॉंक 14 जुलाई से 15 जुलाई, 2026 तक विकासखण्ड सभागार ताड़ीखेत में, दिनॉंक 17 जुलाई से 18 जुलाई, 2026 तक विकासखण्ड सभागार द्वाराहाट में, दिनॉंक 20 जुलाई से 21 जुलाई, 2026 तक विकासखण्ड सभागार चौखुटिया में, दिनॉंक 22 जुलाई से 23 जुलाई, 2026 तक विकासखण्ड सभागार भिकियासैंण में, दिनॉंक 24 जुलाई से 25 जुलाई, 2026 तक विकासखण्ड सभागार स्याल्दे में एवं दिनॉंक 27 जुलाई से 28 जुलाई, 2026 तक विकासखण्ड सभागार सल्ट में आयोजित किये जायेंगे।