Shakti Samachar Online

विश्व वृद्ध दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस पर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित


अल्मोड़ा, विश्व वृद्ध दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस के अवसर पर समाज कल्याण विभाग, अल्मोड़ा द्वारा राजकीय पीएमश्री राजा आनन्द सिंह बालिका इंटर कॉलेज, अल्मोड़ा में जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा एवं अधिकारों के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने पर विशेष बल दिया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि वृद्धजन समाज की अमूल्य धरोहर हैं तथा उनके अनुभव, ज्ञान और मार्गदर्शन से समाज को निरंतर लाभ प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह वरिष्ठ नागरिकों के प्रति सम्मान एवं संवेदनशीलता का भाव रखे तथा उनके सुरक्षित एवं सम्मानजनक जीवन को सुनिश्चित करने में अपनी भूमिका निभाए।

कार्यक्रम के दौरान वृद्ध दुर्व्यवहार की रोकथाम, वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों, सामाजिक सुरक्षा तथा उनके कल्याण हेतु संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। साथ ही नागरिकों से अपील की गई कि वे अपने परिवार एवं समाज में वरिष्ठ नागरिकों की देखभाल, सम्मान एवं सुरक्षा को प्राथमिकता दें और उनके प्रति सकारात्मक एवं संवेदनशील व्यवहार अपनाएं। कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया तथा अपने विचार व्यक्त किए ।

error: Content is protected !!