Shakti Samachar Online

चितई इंटर कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित,बच्चों को बताए जीवन रक्षा के नियम

अल्मोड़ा, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा के तत्वावधान में आज परिवहन विभाग अल्मोड़ा द्वारा हरीदत्त पेटशाली इंटर कॉलेज, चितई (अल्मोड़ा) में एक दिवसीय ‘सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम’ (सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा) का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता परिवहन अधिकारी (ARTO) अखिलेश चौहान द्वारा की गई।

दीप प्रज्वलन व सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि परिवहन अधिकारी अखिलेश चौहान, विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. महेन्द्र सिंह महरा तथा समस्त विद्यालय स्टाफ द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद विद्यालय की छात्राओं द्वारा मां सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई। प्रधानाचार्य डॉ. महरा ने कार्यक्रम की रूपरेखा रखते हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया।
-विविध प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाया हुनर

सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए विद्यालय में वॉल पेंटिंग (दीवाल पेंटिंग), पोस्टर, भाषण, कविता वाचन और गायन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान रश्मि आर्या ने सड़क दुर्घटनाओं के आंकड़े प्रस्तुत किए, दीया सिराड़ी ने कुमाऊँनी भाषा में कविता सुनाई, अनुज सिंह सिराड़ी ने सड़क सुरक्षा पर विचार रखे, अनामिका ने सुरक्षा शाला पर कविता पढ़ी और नैतिक सिराड़ी ने हास्य कविता प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया।
-प्रतियोगिताओं के परिणाम इस प्रकार रहे:

  • वॉल पेंटिंग एवं पोस्टर प्रतियोगिता: इसमें कुमारी महिमा (कक्षा 10) ने प्रथम, अक्षत कुमार (कक्षा 8) ने द्वितीय तथा दीपांशी (कक्षा 7) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
  • कविता वाचन प्रतियोगिता: इसमें दीया सिराड़ी (कक्षा 7) प्रथम, अनामिका (कक्षा 8) द्वितीय तथा नैतिक सिराड़ी (कक्षा 10) तृतीय स्थान पर रहे।
  • भाषण प्रतियोगिता: इसमें कुमारी रश्मि (कक्षा 10) ने प्रथम, अनुज सिंह सिराड़ी (कक्षा 9) ने द्वितीय तथा करण सिंह सिराड़ी (कक्षा 8) ने तृतीय स्थान हासिल किया।
  • गायन प्रतियोगिता: इसमें कुमारी नेहा (कक्षा 10) ने प्रथम, कुमारी मान्या (कक्षा 11) ने द्वितीय तथा कुमारी तनुजा (कक्षा 10) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

नियमों का पालन करने की अपील व पुरस्कार वितरण

मुख्य अतिथि और परिवहन अधिकारी अखिलेश चौहान ने बच्चों को संबोधित करते हुए भारत सरकार की विभिन्न गाइडलाइंस और सड़क सुरक्षा के कड़े नियमों की जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को समझाया कि कैसे यातायात नियमों का पालन कर अनमोल जीवन को सुरक्षित रखा जा सकता है। कार्यक्रम के अंत में सभी विजेता प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कार और स्मृति चिह्न वितरित कर प्रोत्साहित किया गया। प्रधानाचार्य डॉ. महेन्द्र सिंह मेहरा ने परिवहन विभाग की इस पहल की सराहना की और श्री चौहान व उनकी पूरी टीम का आभार व्यक्त किया।
-कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित-
इस अवसर पर परिवहन विभाग से विनोद बिनवाल (परिवहन चालक), महेन्द्र सिंह (परिवहन आरक्षी) सहित विद्यालय स्टाफ से योगेश सिंह रौतेला, हरीश चंद्र उप्रेती, जय प्रकाश, गीता मठपाल, हरीश चंद्र पेटशाली, नरेन्द्र मनराल , अजय कुमार, श्रीमती संती देवी, रमा देवी और महेन्द्र सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!