दीक्षांत समारोह को लेकर कुलपति प्रो.बिष्ट ने बैठक ली
Almora=सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के आगामी 18 जून,2026 को प्रथम दीक्षांत समारोह की तैयारियों को लेकर कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में गणित विभाग के सभागार में एक बैठक आयोजित हुई और दीक्षांत समारोह के आयोजन को लेकर निर्मित विभिन्न कमेटी अध्यक्षों/अधिकारियों से उनकी तैयारियों को लेकर चर्चा की।
बैठक का संचालन कुलसचिव डॉ देवेंद्र सिंह बिष्ट द्वारा किया गया।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो.सतपाल सिंह बिष्ट ने माननीय कुलाधिपति जी द्वारा दीक्षांत को लेकर दिए गए निर्देशों के अंतर्गत दीक्षांत की आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के लिए समिति अध्यक्षों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह को अकादेमिक आयोजन के रूप में सम्पन्न करने एवं एक सफल आयोजन बनाने के लिए समन्वय स्थापित करने को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दीक्षांत समारोह स्थानीय संस्कृति के अनुरूप आयोजित होगा। समितियों को निर्देशित करते हुए उन्होंने कहा कि सभी समितियां अपनी तैयारियों को जारी रखें।
बैठक से पूर्व कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट द्वारा स्वामी विवेकानंद सभागार का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को जांचा गया। उन्होंने अधिकारियों के साथ आयोजन स्थल में ससमय सफाई करने, झाड़ी-कटान करने के भी निर्देश दिए।
बैठक में परीक्षा नियंत्रक प्रो. पंकज कुमार साह, दीक्षांत समारोह के संयोजक प्रो. डी. के. भट्ट, परिसर निदेशक प्रो. प्रवीण सिंह बिष्ट,
प्रो. ए. के. नवीन (संकायाध्यक्ष, विधि), प्रो हरीश जोशी (संकायाध्यक्ष, कला), प्रो. शेखर चन्द्र जोशी (संकायाध्यक्ष, दृश्यकला), डॉ. एच. आर. कौशल (संकायाध्यक्ष, वाणिज्य),प्रो. रिजवाना सिद्धिकी (संकायाध्यक्ष, शिक्षा), प्रो. ए. के. पंत, डॉ. सबीहा नाज, प्रो. अरशद हुसैन, प्रो. डी. पी. यादव, डॉ. बलवंत कुमार, डॉ. दीपक, डॉ. पारुल सक्सेना, प्रो. निर्मला पंत, डॉ. आर. सी. मौर्या, डॉ. दीपक टम्टा, डॉ. नीलम, डॉ. ललित जोशी, डॉ. प्रियंका पांडे, डॉ. चन्द्र प्रकाश फुलोरिया, डॉ. कौशल कुमार आदि विभिन्न समितियों के संयोजक एवं सदस्य उपस्थित रहे।