पुरूष होमगार्ड्स इच्छुक अभ्यर्थियों के आवेदन पत्र जमा किये जायेंगे
अल्मोड़ा 09 जून, 2026 (सूचना विभाग) – जिला कमाण्डेन्ट होमगार्ड्स नितिन काकेरवाल ने बताया कि होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा मुख्यालय, उत्तराखण्ड के निर्देशों के क्रम में अल्मोड़ा में पुरूष होमगाडर््स स्वयंसेवकों के सापेक्ष दिनॉंक 30 जून, 2026 तक रिक्त हो रहे कुल 30 पदों पर इच्छुक अभ्यर्थियों के आवेदन पत्र जमा किये जायेंगे। अर्ह अभ्यर्थी वैध आवेदन पत्र का प्रारूप दिनॉंक 10 जून, 2026 से दिनॉंक 30 जून, 2026 तक निःशुल्क किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय जिला कमाण्डेन्ट होमगाडर््स, अल्मोड़ा, पूर्वी पोखरखाली, जेल रोड, अल्मोड़ा से प्राप्त कर सकते है अथवा जनपद के विभागीय फेसबुक पेज Homeguards almora से भी डाउनलोड कर सकते है तथा निर्धारित प्रारूप पर पूर्ण रूप से भरे गये आवेदन पत्र व्यक्तिगत एवं डाक के माध्यम से किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय में जमा कर सकते है। आवेदन पत्र जमा किये जाने की अन्तिम तिथि दिनॉंक 30 जून, 2026 की रात्रि 11ः59 बजे तक निर्धारित है। बिना स्वप्रमाणित, त्रृटिपूर्ण, अपूर्ण, निर्धारित तिथि एवं समय के उपरान्त प्राप्त होने वाले आवेदन पत्र किसी भी स्तर से स्वीकार नहीं किये जायेंगे। समयान्तर्गत व्यक्तिगत रूप से जमा होने वाले आवेदनों के सापेक्ष पावती प्रदान की जायेगी, जिसे शारीरिक नाप-जोख एवं दक्षता परीक्षा के समय अभ्यर्थी को प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा तथा डाक से प्राप्त होने वाले आवेदनों की भर्ती तिथि एवं अन्य जानकारियां कार्यालय के विभागीय फेसबुक पेज के माध्यम से प्रदान की जायेगी।
उन्होंने बताया कि स्वयंसेवक भर्ती के लिए न्यूनतम शैक्षित योग्यता के रूप में उत्तराखण्ड राज्य द्वारा किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्थान से दसवीं की परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है एवं अनारक्षित/अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम लम्बाई 165 से0मी0, अनुसूचित जाति अभ्यर्थी के लिए न्यूनतम लम्बाई 157.50 से0मी0 तथा पर्वतीय क्षेत्र के अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम लम्बाई 160 से0मी0 होना अनिवार्य है। अभ्यर्थी की आयु 18 वर्ष से कम एवं 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।