Shakti Samachar Online

विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 कार्यक्रम के मतदाता सूची से सम्बन्धित सूचना, प्रतिक्रिया, सुझाव एवं शिकायत के लिए कन्ट्रोल रूम/हैल्थ डैस्क की स्थापना की गयी

अल्मोड़ा – जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अंशुल सिंह ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 01 जुलाई, 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 कार्यक्रम के दृष्टिगत मतदाता सूची से सम्बन्धित सूचना, प्रतिक्रिया, सुझाव एवं शिकायत के लिए जनपद मुख्यालय/विधान सभा स्तर पर नामित नोडल अधिकारियों तथा कन्ट्रोल रूम/हैल्थ डैस्क की स्थापना की गयी है जिसमें नोडल अधिकारी आपदा प्रबन्धन अधिकारी विनीत पाल (मोबाईल न0 7983511096) एवं सहायक निदेशक दुग्ध लीलाधर सागर (मोबाईल न0 9837737347) को नामित किया गया है। जन सहायता केन्द्र का दूरभाष न0 05962-298469 एवं टोल फ्री न0 05962-1950 है।

विधान सभा द्वाराहाट के नोडल अधिकारी मुख्य प्रशासनिक अधिकारी तहसील द्वाराहाट महेन्द्र सिंह डसीला (मोबाईल न0 9917307180) को नामित किया गया है। कन्ट्रोल रूम का सम्पर्क नम्बर 7060122034 है।

विधान सभा सल्ट के नोडल अधिकारी मुख्य प्रशासनिक अधिकारी तहसील भिकियासैंण मदन सिंह सिनवाल (मोबाईल न0 9634632960) को नामित किया गया है। कन्ट्रोल रूम का सम्पर्क नम्बर 05966-242025 है।

विधान सभा रानीखेत के नोडल अधिकारी कनिष्ठ अभियन्ता जिला स्तरीय विकास प्राधिकार क्षेत्रीय कार्यालय रानीखेत दीपक कुमार (मोबाईल न0 7500748263) को नामित किया गया है। कन्ट्रोल रूम का नम्बर 05966-221376 है।

विधान सभा सोमेश्वर (अ0जा0) के नोडल अधिकारी तहसीलदार सोमेश्वर नेहा धपोला (मोबाईल न0 8755215250) को नामित किया गया है। कन्ट्रोल रूम का सम्पर्क नम्बर 9149371424 है।

विधान सभा अल्मोड़ा के नोडल अधिकारी मुख्य प्रशासनिक अधिकारी तहसील कार्यालय अल्मोड़ा लीला बोरा (मोबाईल न0 9897899456) को नामित किया गया है। कन्ट्रोल रूम का नम्बर 05962-231951 है।

विधान सभा जागेश्वर के नोडल अधिकारी वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी तहसील कार्यालय भनोली अशोक पुनेठा (मोबाईल न0 9536114958) को नामित किया गया है। कन्ट्रोल रूम का नम्बर 9410393437 है।

जिलाधिकारी ने जनपद के समस्त निर्वाचकों से अनुरोध किया है कि विशेष गहन पुनरीक्षण से सम्बन्धित किसी भी प्रकार की जानकारी यथा 2003 की मतदाता सूची में स्वयं/परिवार के सदस्यों का विवरण सर्च करने, अपने बीएलओ का दूभाष न0, मतदाता सूची में नाम सम्मिलित/अपमार्जित/संशोधित किये जाने के सम्बन्ध में जनपद एवं विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र/ तहसील स्तर पर स्थापित कन्ट्रोल रूम के नम्बर पर सम्पर्क कर सकते है। इसके अतिरिक्त www.voters.eci.gov.in पर या ECINET App पर Book a Call Request With BLO पर काल बुक कर सकते है।

error: Content is protected !!