Shakti Samachar Online

ड्यूटी के साथ निभाया मानवता का फर्ज : पुलिस उपाधीक्षक बागेश्वर ने किया रक्तदान, बचाई महिला की जान।

Bageshwar- जिला अस्पताल बागेश्वर में उपचाराधीन एक महिला की स्थिति अचानक बिगड़ गई।डॉक्टरों द्वारा गर्भवती महिला को बचाने के लिए तुरंत ओ -पॉजिटिव (O+) ब्लड की जरूरत बताने पर जब परिजनों को कहीं ब्लड नहीं मिला, सोशल मीडिया पर जैसे ही यह सूचना पुलिस उपाधीक्षक अजय शाह के संज्ञान में आई, उन्होंने बिना समय गंवाए तत्काल जिला अस्पताल पहुंचकर पीड़िता के लिए रक्तदान किया। सीओ अजय शाह पूर्व में भी कई बार रक्तदान कर जरूरतमंदों की जान बचा चुके हैं। उनके इस त्वरित और संवेदनशील कदम की स्थानीय जनता और सोशल मीडिया पर जमकर सराहना हो रही है।

समय पर इलाज हेतु रक्त मिलने पर बीमार महिला के परिजनों व चिकित्सालय स्टाफ द्वारा पुलिस उपाधीक अजय शाह व जनपद पुलिस की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया गया ।

error: Content is protected !!