Shakti Samachar Online

गुमशुदा युवक को द्वाराहाट पुलिस ने सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा

Almora- दिनांक 01.06.2026 को विजेंद्र कुमार पुत्र हरकेश निवासी ग्राम अलावलपुर, थाना भगवानपुर, जनपद हरिद्वार द्वारा कोतवाली द्वाराहाट में उपस्थित होकर बताया गया कि उनका पुत्र आदित्य कुमार दिनांक 28.05.2026 को घर से बिना बताए कहीं चला गया था। जिसकी गुमशुदगी दिनांक 28.05.2026 को थाना भगवानपुर, जनपद हरिद्वार में दर्ज कराई गई थी।
परिजनों द्वारा अपने स्तर पर लगातार तलाश किए जाने के दौरान आदित्य कुमार के द्वाराहाट क्षेत्र में होने की सूचना प्राप्त हुई। इस संबंध में परिजनों ने कोतवाली द्वाराहाट पहुंचकर युवक का फोटो दिखाते हुए उसे खोजने में पुलिस से सहायता मांगी।
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली द्वाराहाट विनोद जोशी* के नेतृत्व में अपर उपनिरीक्षक विजय पाल, कांस्टेबल मनमोहन सिंह एवं कांस्टेबल रविंद्र कुमार द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए कस्बा द्वाराहाट क्षेत्र में व्यापक खोजबीन, सुरागरसी एवं पतारसी की गई। साथ ही स्थानीय लोगों से भी आवश्यक जानकारी एकत्र की गई।

पुलिस टीम के प्रयासों के फलस्वरूप गुमशुदा युवक आदित्य कुमार चौखुटिया रोड क्षेत्र में घूमता हुआ मिला, जिसे सकुशल बरामद कर कोतवाली द्वाराहाट लाया गया। इसके उपरांत युवक एवं उसके परिजनों की काउंसलिंग कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए युवक को उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया।
अपने पुत्र के सकुशल मिलने पर परिजनों ने द्वाराहाट पुलिस एवं अल्मोड़ा पुलिस का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए पुलिस टीम की तत्परता और मानवीय कार्यशैली की सराहना की।

error: Content is protected !!