नवीन राशन कार्ड बनाये जाने का कार्य किया जा रहा है। आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन कर कर सकते हैं
अल्मोड़ा – जिला पूर्ति अधिकारी करूणा पंत ने बताया कि वर्तमान में पी0डी0एस0 के माध्यम से नवीन राशन कार्ड बनाये जाने का कार्य किया जा रहा है। आम जन-मानस Smart PDS 2.0 पोर्टल पर अपने कार्ड को नियमानुसार व आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन कर सकता है। उन्होंने बताया कि इसके लिए जिन दस्तावेजों की आवश्यकता होगी उनमें नये आवेदन के लिए जॉच पत्र भरकर सम्बन्धित सक्षम अधिकारी/कर्मचारी की सत्यापित प्रति, परिवार के सभी सदस्यों के आधार कार्ड की छायाप्रति, आय प्रमाण पत्र की छायाप्रति, मुखिया का पैन कार्ड व बैंक पासबुक की छायाप्रति, परिवार रजिस्टर की छायाप्रति, सभी सदस्यों की फोटो व पारिवारिक फोटो, 18 वर्ष से कम सभी सदस्यों का जन्म प्रमाण पत्र एवं बिजली के बिल व गैस बुक की छायाप्रति की आवश्यकता होगी। पारिवारिक सदस्यों के आधार कार्ड का सत्यापन आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नम्बर में ओ0टी0पी0 के माध्यम से होगा।
उन्होंने बताया कि राशन कार्ड को दूसरी दुकान में ट्रान्सफर करने लिए जिन दस्तावेजों की आवश्यकता होगी उनमें प्रार्थना पत्र, बिजली बिल व गैस पासबुक की छायाप्रति एवं बैंक पासबुक की छायाप्रति आवश्यकता होगी। राशन कार्ड में यूनिट जोड़ने के लिए जिन दस्तावेजों की आवश्यकता होगी उनमें राशन कार्ड की छायाप्रति, परिवार रजिस्ट्रर की छायाप्रति, 18 वर्ष से अधिक उम्र के सदस्यों के नाम जोड़ने के लिए आय प्रमाण पत्र की छायाप्रति, नाम जोड़ने वाले सदस्य के आधार कार्ड की छायाप्रति, नाम जोड़ने वाले सदस्य की पासपोर्ट साइज फोटो एवं 18 वर्ष से कम सभी सदस्यों का जन्म प्रमाण पत्र की आवश्यकता होगी। राशन कार्ड सम्बन्धी समस्त कार्य स्वयं अथवा जन सेवा केन्द्र के माध्यम से कर सकते है।