जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक का आयोजन दिनांक 10 अप्रैल को
अल्मोड़ा, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री तथा सांसद लोकसभा अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ अजय टम्टा की अध्यक्षता में जनपद अल्मोड़ा में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक का आयोजन दिनांक 10 अप्रैल 2026 को अपराह्न 01 बजे विकास भवन सभागार में किया जाएगा।
उक्त बैठक में केंद्र पोषित योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की जाएगी। बैठक के सफल आयोजन हेतु संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। साथ ही जनपद स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे पिछली बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन आख्या सहित अद्यतन प्रगति विवरण के साथ बैठक में प्रतिभाग करें।
परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण केएन तिवारी ने बताया कि बैठक में मा० विधायकगण, जिला पंचायत अध्यक्ष, नगर निगम अल्मोड़ा के महापौर, नगर पालिका/नगर पंचायतों के अध्यक्ष सहित अन्य जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया गया है, ताकि जनपद के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर प्रभावी समीक्षा एवं समन्वय सुनिश्चित किया जा सके।