Shakti Samachar Online

बाल लेखन कार्यशाला का समापन मोबाइल संस्कृति पर कटाक्ष करते हुए बच्चों ने प्रस्तुत किया नुक्कड नाटक,65 बच्चों ने बनाई हस्तलिखित पुस्तक

बाल कवियों ने सुनाई स्वरचित कविताएं,

अल्मोड़ा। बच्चों की पत्रिका बालप्रहरी तथा भारत ज्ञान विज्ञान समिति के संयुक्त तत्वावधान में राजकीय इंटर कालेज चौरा हवालबाग, अल्मोड़ा में 1 अप्रैल से आयोजित 6 दिवसीय बाल लेखन कार्यशाला के समापन समारोह समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री चंदनसिंह बिष्ट जिला शिक्षा अधिकारी अल्मोड़ा ने अभिभावकों से कहा कि हमें बच्चों की भावना का सम्मान करते हुए उनका सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति में रटने के बजाय विषय की समझ बढ़ाने पर जोर दिया गया है। बच्चे कक्षा में क्या, क्यों, कैसे जैसे सवाल कक्षा में करें। इस पर जोर दिया जा रहा है। उन्होंने बच्चों की प्रस्तुति की सराहना करते हुए कहा कि बच्चे बहुत कुछ जानते हैं बस उनकी प्रतिभा को अवसर दिए जाने की जरूरत है। समापन समारोह में 65 बच्चों द्वारा बालिका स्वर, नव प्रभात, बालप्रहरी, नव ज्योति, बाल भारती, नई किरण,, किशोरी स्वर, बाल मुस्कान तथा बाल मुस्कान आदि नामों से तैयार हस्तलिखित पुस्तकों की प्रदर्शनी विशेष आकर्षण का केंद्र रही।
इस अवसर पर आयोजित बाल कवि सम्मेलन ने भी सभी दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित किया। बाल कवि सम्मेलन की अध्यक्षता कक्षा 10 के छात्र विनय जोशी तथा संचालन कक्षा 10 की ममता बिष्ट ने किया। बाल कवि सम्मेलन में आयुष, हर्षित, काव्या, हर्षिता, संजना, कृतिका, काव्या बिष्ट ने मेरा गांव, फूल, भोजन की बर्बादी, तितली, गौरैया तथा मोबाइल आदि विषयों पर अपनी स्वरचित कविताएं प्रस्तुत की। प्रमोद तिवारी द्वारा निर्देशित नुक्कड़ नाटक ‘कुदरत का विज्ञान ने जहां लोगों को पर्यावरण जागरूकता का संदेश दिया वहीं उदय किरौला द्वारा निर्देशित नुक्कड़ नाटक ‘मोबाइल टन टना टन टन’ ने बढ़ती हुई मोबाइल संस्कृति पर व्यंग्य किया। इस अवसर दिनेश पांडे द्वारा संपादित दीवार पत्रिका बाल संसार, डॉ. मनोज जोशी द्वारा संपादित दीवार पत्रिका चौरा दर्पण तथा नरेंद्र पाल सिंह द्वारा संपादित दीवार पत्रिका बाल दर्पण का लोकार्पण अतिथियों द्वारा किया गया।कार्यशाला में प्रत्येक बच्चे की रचना को जोड़ते हुए तैयार हस्तलिखित पत्रिका ‘ बाल दर्पण’ का लोकार्पण भी अतिथियों द्वारा किया गया।
समापन समारोह के प्रारंभ में अतिथियों ने सभी प्रतिभागी बच्चों को बैज लगाकर सम्मानित किया। बच्चों ने ओरेगैमी के तहत अखबार से बने मुकुट अतिथियों को पहनाए। अतिथियों ने बच्चों की हस्तलिखित पुस्तकों का लोकार्पण भी किया। समूचे समारोह का संचालन कक्षा 7 की दीया बिष्ट ने किया। प्रातःकालीन सत्र में बालप्रहरी संपादक उदय किरौला ने ओरेगैमी के तहत अखबार के मोड़ से सरल भाषा में रेखागणित को समझाया। प्रारंभ में राजकीय इंटर कालेज चौरा हवलाबाग के प्रभारी प्रधानाचार्य तथा भारत ज्ञान विज्ञान समिति के ब्लाक समन्वयक नरेंद्र पाल सिंह ने सभी का स्वागत किया। समापन समारोह को बालप्रहरी संपादक उदय किरौला, भारत ज्ञान विज्ञान समिति के प्रांतीय उपाध्यक्ष प्रमोद तिवारी,पहरू संपादक नीरज पंत, डॉ मनोज चंद्र जोशी, देवेंद्र मेहरा आदि ने संबोधित किया। इस अवसर पर ज्ञान विज्ञान चिल्ड्रन एकैडमी हवलबाग के अशोक पंत, प्रधान पूरन सिंह बिष्ट, देवेंद्र मेहरा, नंदन सिंह नेगी, सोनिया आर्या, भगवती पांडे, प्रियंका बिष्ट, महेंद्र प्रकाश, भगवंत लाल, मीनाक्षी राणा,पुष्पा भंडारी, विमला नेगी, विभा बजेली, देवेंद्र सिंह बसेड़ा आदि उपस्थित थे। अंत में नीरज पंत ने सभी का आभार व्यक्त किया।

error: Content is protected !!