ब्लाक प्रमुख नीमा आर्या ने ग्राम पंचायत पलयू के पंचायत भवन में गांव के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की
Almora- पलयू के पंचायत भवन में विभागीय कर्मचारियों एवं खण्ड विकास अधिकारी की उपस्थिति में गांव के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक ब्लाक प्रमुख नीमा आर्या ने ली। जिसमें विशेष रूप से महिला सशक्तिकरण एवं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़ना एवं सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित होकर अपना एवं क्षेत्र का विकास करना प्रमुख लक्ष्य है।
बैठक में ब्लाक प्रमुख नीमा आर्या ने सभी का आह्वान किया कि विभागीय अधिकारियों कर्मचारियों एवं खण्ड विकास अधिकारी द्वारा दी गई जानकारी का अधिक से अधिक लाभ उठाऐं । बैठक में ग्राम प्रधान पलयू योगीता क्षेत्र पंचायत सदस्य चनदन सिंह महरा , जिला पंचायत सदस्य मंजू टम्टा, क्षेत्र पंचायत सदस्य सल्ला भगवत,खण्ड विकास अधिकारी ललित महावर, पशुपालन विभाग, उद्यान विभाग, समाज कल्याण विभाग, कृषि विभाग, ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी, अन्त में ब्लाक प्रमुख नीमा आर्या ने सभी क्षेत्र वासियों उज्वल एवं मंगलमय भविष्य की कामना करते हुए अधिक से अधिक योजनाओं का लाभ उठा कर अपना विकास करें। ब्लाक प्रमुख नीमा आर्या ने उपस्थित जनसमुदाय से अधिक से अधिक योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया । जिससे गांव के लोग समाज की मुख्य धारा में में आ सकें। साथ ही जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण पर सहयोग करने का आह्वान किया। समीक्षा बैठक में विभिन्न विभागों से अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे, पशुपालन विभाग, समाज कल्याण विभाग, उद्यान विभाग, कृषि विभाग, बालविकास विकास, ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी,बाल विकास प्रबन्धक एन आर एल एम,रीप , एवं ग्राम सभा के महिला पुरूष उपस्थित रहे।