Shakti Samachar Online

3.4 लाख की कीमत का 11.46 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोइन) किया बरामद,02 नशा तस्करों को किया गिरफ्तार

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा योगेश चन्द्र उपाध्याय व प्रभारी SOG/ANTF अल्मोड़ा के नेतृत्व में कोतवाली अल्मोड़ा व SOG/ANTF की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान लोधिया बैरियर के पास से 02 युवक सज्जन बिष्ट के कब्जे से 05.30 ग्राम व प्रभांशु उर्फ कन्नू कपिल के कब्जे से 06.16 ग्राम (कुल- 11.46 ग्राम) अवैध स्मैक (हेरोइन) बरामद किया गया। अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए कोतवाली अल्मोड़ा में NDPS एक्ट के तहत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-
1-सज्जन बिष्ट उम्र-23 वर्ष पुत्र रमेश सिंह बिष्ट निवासी दुगालखोला जनपद अल्मोड़ा
2-प्रभांशु उर्फ कन्नू कपिल उम्र- 28 वर्ष पुत्र स्व0 नवीन चन्द्र निवासी ग्राम दियारी कोतवाली भवाली जिला नैनीताल

बरामदगी- 11.46 ग्राम स्मैक (हेरोइन) बरामद।
कीमत- 3, 43, 800/- रुपये।

पुलिस टीम-

  1. उपनिरीक्षक आनन्द बल्लभ कश्मीरा, (प्रभारी चौकी धारानौला)
  2. कानि0 राकेश भट्ट, एसओजी अल्मोड़ा
  3. कानि0 गणेश दत्त पाण्डे, एसओजी अल्मोड़ा
  4. कानि0 इरशाद उल्ला, एसओजी अल्मोड़ा
error: Content is protected !!