Shakti Samachar Online

जिलाधिकारी अंशुल ने मुख्य बाजार का भ्रमण किया, बाजार में शौचालय के अभाव के दृष्टिगत शौचालय निर्माण हेतु कई स्थलों का निरीक्षण किया।

अल्मोड़ा, जिलाधिकारी अंशुल ने आज अल्मोड़ा मुख्य बाजार का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों एवं जनप्रतिनिधियों से वार्तालाप कर उनकी समस्याओं को सुना तथा विभिन्न कार्यों का फीडबैक लिया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अल्मोड़ा बाजार में शौचालय के अभाव के दृष्टिगत शौचालय निर्माण हेतु कई स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उपयुक्त स्थलों का चयन किया गया तथा संबंधित को शौचालय कॉम्प्लेक्स के नियम हेतु आवश्यक कार्यवाही के लिए निर्देशित किया ।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने साफ सफाई, झूलते तारों, निर्धारित सीमा के बाहर फड़ लगाने के संबंध में नगर आयुक्त को कहा कि शहर की नियमित और उचित ढंग से साफ सफाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने बाजार में झूलते हुए तारों को व्यवस्थित करने के भी निर्देश दिए। साथ ही कहा कि बाजार में लगने वाले फड़ निर्धारित स्थान पर ही लगाए जाएं। अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध व्यापक अभियान चलाकर कार्रवाई के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि नगर वासियों की समस्याओं का समाधान करना, बेहतर और शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखना तथा लोगों की सुविधाओं का ख्याल रखना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके लिए यथा आवश्यक कार्य किए जाएंगे।

इस दौरान नगर आयुक्त सीमा विश्वकर्मा, जनप्रतिनिधि तथा संबंधित उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!