Shakti Samachar Online

जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने क्षेत्र पंचायत की बैठकों में विभागीय अधिकारियों के नियमित रूप से भाग लेने के लिये दिये कड़े निर्देश

अल्मोड़ा – जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने क्षेत्र पंचायत की बैठकों में विभागीय अधिकारियों के नियमित रूप से भाग लेने के लिये कड़े निर्देश दिये हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि इन महत्वपूर्ण बैठकांे में भाग लेने के लिए विकासखण्डवार रोस्टर तैयार कर दिया है। स्पष्ट आदेशों के बाद भी बैठकों में भाग न लेने के कारण जहॉ अधिकारियों में पंचायती राज व्यवस्था के प्रति असम्मान की भावना प्रकट होती है वहीं दूसरी ओर क्षेत्र में किये जा रहे विकास कार्यो के गुणवत्ता एवं स्थानीय समस्याओं से भी प्रशासन अनभिज्ञ रह जाता है जिस कारण ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं के निराकरण में कठिनाईयॉ आती हैं।
जिलाधिकारी ने समस्त अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि समस्त विकासखण्डों में क्षेत्र पंचायत की बैठक में अधिकारी अपने विभाग से सम्बन्धित पूर्ण जानकारी के साथ स्वयं अनिवार्य रुप से भाग लें। क्षेत्र पंचायत की बैठक के रोस्टर के द्वारा बैठकों की तिथियॉ पूर्व निर्धारित होने के कारण किसी भी अधिकारी के समक्ष यह विकल्प नहीं रहेगा कि वह इन बैठकों में प्रतिभाग नहीं कर सकें। जब कभी अत्यन्त महत्वपूर्ण परिस्थितियों में जिला स्तरीय अधिकारी द्वारा पूर्व निश्चित क्षेत्र पंचायत की बैठक में अपरिहार्य कारणों से भाग लेना सम्भव न हो तब वे इसकी लिखित अनुमति जिलाधिकारी से प्राप्त करके सम्बन्धित क्षेत्र पंचायत के सचिव/खण्ड विकास अधिकारी के माध्यम से सम्बन्धित क्षेत्र पंचायत को भी अवगत करायें तथा यह भी सुनिश्चित करें कि उनके बाद जो वरिष्ठतम विभागीय अधिकारी हो वे ऐसी बैठकों में अनिवार्य रुप से प्रतिभाग करें।
उन्होंने निर्देश दिये कि जनपद के समस्त खण्ड विकास अधिकारी अपने विकासखण्ड में सम्पन्न होने वाली प्रत्येक क्षेत्र पंचायत की बैठकों की तिथि, समय, स्थान एवं एजेन्डे की सूचना अनिवार्य रुप से निर्धारित समय अन्तर्गत जनपद के समस्त विभागीय अधिकारियों/माननीय जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि समस्त खण्ड विकास अधिकारियों का यह भी दायित्व होगा कि वह प्रत्येक क्षेत्र पंचायत की बैठक सम्पन्न होने के तीन दिन के भीतर ऐसे विभागीय अधिकारियों/प्रतिनिधियों जिनके द्वारा बैठक में भाग नहीं लिये जाने के कारण सदन में उन विभागों के कार्यक्रमों की चर्चा/समीक्षा में बाधा उत्पन्न हुई हो उन अनुपस्थित अधिकारी/प्रतिनिधि की सूची मुख्यालय में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें ताकि सम्बन्धित विभागीय प्रतिनिधि के विरुद्व कार्यवाही अमल में लायी जा सके। प्रायः यह भी पाया गया है कि क्षेत्र पंचायत की बैठकों में समस्याओं के निराकरण हेतु प्राप्त होने वाले पत्र कतिपय खण्ड विकास अधिकारियों द्वारा मुख्यालय को आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित कर दिये जाते है। इस सम्बन्ध में समस्त खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया जाता है कि वे ऐसे प्राप्त प्रार्थना पत्रों/प्रस्ताव पत्रों पर नियमानुसार विधिवत सदन में चर्चा के उपरान्त स्वीकृत किये जाने वाले पारित प्रस्तावों को प्रस्ताव संख्या सहित सम्बन्घित विभाग को आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित करें तथा आगामी क्षेत्र पंचायत की बैठक में समस्याओं के निराकरण में हुयी कृत कार्यवाही की जानकारी सदन में सम्बन्घित विभाग से ली जाय।
उन्होने बताया कि क्षेत्र पंचायत को अपनी कार्य योजना के अनुमोदन एवं समीक्षा हेतु बैठकों के आयोजन करने की आवश्यकता पड़ सकती है, ऐसी स्थिति में क्षेत्र पंचायत अपनी आवश्यकता के अनुसार रोस्टर में घोषित तिथियों के अलावा अपनी सुविधानुसार बैठक कर सकते है परन्तु ऐसी बैठकों में विभागीय अधिकारियों का भाग लेना अनिवार्य नहीं होगा।
उन्होंने बताया कि क्षेत्र पंचायत की बैठकों हेतु रोस्टर वर्ष 2026-27 के लिए विकासखण्डवार बनाया गया है जिसमें विकासखण्ड हवालबा ग में क्षेत्र पंचायत की बैठक 21 मई, 2026, 19 अगस्त, 2026, 25 नवम्बर, 2026 तथा 18 फरवरी, 2027 को निश्चित की गयी है। विकासखण्ड सल्ट के लिए क्षेत्र पंचायत की बैठक 04 जून, 2026, 08 सितम्बर, 2026, 08 दिसम्बर, 2026 तथा 09 मार्च, 2027 की तिथि निश्चित की गयी है। विकासखण्ड द्वाराहाट के लिए क्षेत्र पंचायत की बैठक 13 मई, 2026, 10 अगस्त, 2018, 16 नवम्बर, 2026 तथा 10 फरवरी, 2027 की तिथि निश्चित की गयी है। विकासखण्ड स्याल्दे में क्षेत्र पंचायत की बैठकों हेतु 10 जून, 2026, 16 सितम्बर, 2026, 17 दिसम्बर, 2026 तथा 17 मार्च, 2027 की तिथि निश्चित की गयी है। विकासखण्ड ताकुला के लिए 16 अपै्रल, 2026, 09 जुलाई, 2026, 14 अक्टूबर, 2026 तथा 13 जनवरी, 2027 की तिथि निश्चित की गयी है। विकासखण्ड ताड़ीखेत में क्षेत्र पंचायत की बैठक हेतु 23 अपै्रल, 2026, 20 जुलाई, 2026, 22 अक्टूबर, 2026 तथा 22 जनवरी, 2027 की तिथि निश्चित की गयी है। विकासखण्ड भिकियासैंण में क्षेत्र पंचायत की बैठक हेतु 18 जून, 2026, 24 सितम्बर, 2026, 29 दिसम्बर, 2026 तथा 25 मार्च, 2027 की तिथि निश्चित की गयी है। विकासखण्ड चौखुटिया में क्षेत्र पंचायत की बैठक 29 अपै्रल, 2026 , 28 जुलाई, 2026, 28 अक्टूबर, 2026 तथा 29 जनवरी, 2027 की तिथि निश्चित की गयी है। विकासखण्ड लमगड़ा में क्षेत्र पंचायत की बैठक 29 मई, 2026, 29 अगस्त, 2026, 30 नवम्बर, 2026 तथा 25 फरवरी, 2027 की तिथि निश्चित की गयी है। विकासखण्ड भैसियाछाना में क्षेत्र पंचायत की बैठक 10 अपै्रल, 2026, 03 जुलाई, 2026, 06 अक्टूबर, 2026 तथा 06 जनवरी, 2027 की तिथि निश्चित की गयी है। विकासखण्ड धौलादेवी में क्षेत्र पंचायत की बैठक 05 मई, 2026, 06 अगस्त, 2026, 05 नवम्बर, 2026 तथा 05 फरवरी, 2027 की तिथि निश्चित की गयी है।

error: Content is protected !!