28 मार्च, 2026 को “अर्थ आवर (Earth Hour)” का आयोजन किया जाएगा
अल्मोड़ा, जनपद में दिनांक 28 मार्च, 2026 को “अर्थ आवर (Earth Hour)” का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम रात्रि 8:30 बजे से 9:30 बजे तक आयोजित होगा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार “अर्थ आवर” का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, प्राकृतिक संसाधनों के संवर्धन एवं ऊर्जा की बचत के प्रति जनसामान्य में जागरूकता बढ़ाना है। इस दौरान एक घंटे के लिए सभी शासकीय कार्यालयों, प्रतिष्ठानों एवं आमजन से गैर-आवश्यक विद्युत उपकरणों एवं लाइटों को बंद रखने का अनुरोध किया गया है।
जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि इस अभियान के अनुरूप कार्यवाही सुनिश्चित करें।
उन्होंने जनपदवासियों से अपील भी की है कि वे “अर्थ आवर” के दौरान अनावश्यक लाइटों को बंद कर पर्यावरण संरक्षण की इस मुहिम में सक्रिय सहभागिता निभाएं।