Shakti Samachar Online

जनहित में जिलाधिकारी का निर्णय: विधानसभा सोमेश्वर (दौलाघट), द्वाराहाट (तिपोला एवं खेड़ा) तथा रानीखेत (पातली) की नवस्रजित मदिरा दुकानें होंगी बंद

अल्मोड़ा, जनपद अल्मोड़ा की तीन विधानसभा क्षेत्रों में जनहित को दृष्टिगत रखते हुए जिलाधिकारी अंशुल सिंह द्वारा महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है।

जिलाधिकारी के निर्णय के अंतर्गत सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र के दौलाघट (विदेशी मदिरा), द्वाराहाट विधानसभा क्षेत्र के तिपोला एवं खेड़ा (विदेशी मदिरा) तथा रानीखेत विधानसभा क्षेत्र के पातली (देशी मदिरा) स्थित मदिरा दुकानों को आगामी वित्तीय वर्ष से बंद किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने संबंधित विभाग को निर्देशित किया है कि उक्त निर्णय का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए आवश्यक औपचारिकताएं समयबद्ध ढंग से पूर्ण की जाएं। उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य जनभावनाओं का सम्मान करते हुए संतुलित एवं उत्तरदायी व्यवस्था सुनिश्चित करना है।

error: Content is protected !!