Shakti Samachar Online

हिंदू नव वर्ष (वर्ष प्रतिपदा) पर संघ का भव्य आयोजन, 159 स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

अल्मोड़ा | राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, नगर अल्मोड़ा द्वारा वर्ष प्रतिपदा के अवसर पर घोड़िया फील्ड (NCC ग्राउंड) में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर के 159 स्वयंसेवकों की सक्रिय सहभागिता रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता लक्ष्मण सिंह भोज ने की।
कार्यक्रम का शुभारंभ संघ की परंपरा के अनुसार आद्य सरसंघचालक प्रणाम से हुआ। इसके पश्चात स्वयंसेवकों ने नगर में अनुशासित पथ संचलन कर संगठन की एकता और समर्पण का परिचय दिया। संचलन के बाद सभी स्वयंसेवक पुनः कार्यक्रम स्थल पर एकत्रित हुए।
कार्यक्रम में प्रांत विद्यार्थी प्रमुख, उत्तराखण्ड शील निधि जी मुख्य वक्ता रहे। उन्होंने अपने बौद्धिक उद्बोधन में भारतीय ज्ञान परंपरा, सामाजिक समरसता और संगठन की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति केवल आस्था नहीं, बल्कि वैज्ञानिक जीवन पद्धति पर आधारित है तथा समाज की एकता ही राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति है।

उन्होंने आगे कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का उद्देश्य निःस्वार्थ भाव से समाज को संगठित कर राष्ट्र को सशक्त बनाना है, जिसमें शाखा की महत्वपूर्ण भूमिका है।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रभाव से ओत-प्रोत वातावरण में हुआ, जिसमें उपस्थित स्वयंसेवकों ने समाज और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों के निर्वहन का संकल्प लिया।

error: Content is protected !!