Shakti Samachar Online

महिला कोतवाली का जन जागरूकता अभियान, हेल्पलाइन नंबरों की दी गई जानकारी

Almora-प्रभारी निरीक्षक महिला कोतवाली/एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग जानकी भंडारी के नेतृत्व में महिला पुलिस टीम महिला कानि0 इंद्रा भट्ट जोशी व द्रौपदी सुयाल द्वारा आईटीआई फलसीमा, अल्मोड़ा में एक व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। छात्र-छात्राओं एवं संस्थान के स्टाफ को डिजिटल अरेस्टिंग, फर्जी कॉल, OTP फ्रॉड, साइबर क्राइम से बचाव, सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग, पॉक्सो अधिनियम, नए आपराधिक कानूनों में महिला सुरक्षा से जुड़े प्रावधानों, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग (मानव तस्करी) के खतरों, पहचान एवं रोकथाम के उपायों, गौरा शक्ति ऐप के उपयोग एवं महिला सुरक्षा में इसकी भूमिका के साथ साथ युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करते हुए इससे दूर रहने की अपील कर सड़क सुरक्षा के तहत यातायात नियमों का पालन करने हेतु प्रेरित किया गया।
साथ ही नशे से संबंधित किसी भी गोपनीय सूचना के लिए मानस हेल्पलाइन नंबर 1933 की जानकारी देते हुए आपातकालीन सहायता हेतु डायल 112, साइबर हेल्पलाइन 1930 की विस्तृत जानकारी देकर जाकरूक किया गया।

अल्मोड़ा पुलिस द्वारा सभी छात्र-छात्राओं से अपील की गई कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि, साइबर धोखाधड़ी, मानव तस्करी या अन्य अपराध की सूचना तत्काल पुलिस को दें तथा जागरूक नागरिक बनकर समाज में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने में सहयोग करें।

error: Content is protected !!