Shakti Samachar Online

ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, दो घायल—पुलिस ने पहुंचकर करा रेस्क्यू

Almora-आज दिनांक 19.03.2026 को थाना सल्ट क्षेत्र अंतर्गत चिमटा खाल बेंड के पास एक ट्रक (UP 71T 3441) के लगभग 50–60 मीटर नीचे गिरने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सल्ट कश्मीर सिंह मय पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंचे। दुर्घटना में ट्रक चालक दानिश पुत्र मंजूर (उम्र 36 वर्ष) निवासी नेहटोर, जनपद बिजनौर एवं परिचालक अकरम पुत्र रफीक निवासी नेहटोर, जनपद बिजनौर सामान्य रूप से घायल हुए थे। दोनों घायलों को तत्काल निजी वाहन की सहायता से रामनगर अस्पताल भिजवाया गया।
वाहन चांदपुर से चुना भरकर मार्चुला स्थित सड़क प्लांट की ओर जा रही थी। चढ़ाई एवं मोड़ के दौरान ब्रेक सही से न लग पाने के कारण वाहन अनियंत्रित होकर नीचे गिर गई।

error: Content is protected !!