Shakti Samachar Online

घर में तीन बच्चे बूढी मां पत्नी भी नहीं, हीरा सिंह परिवार आर्थिक संकट में जिलाधिकारी से आर्थिक सहायता की मांग

Almora-आर्थिक संकट से जूझ रहे परिवार की मदद के लिए शैलजा चम्याल जिला पंचायत सदस्य भैसियाछाना ने जिला अधिकारी को पत्र के जरिए अवगत कराया है। बताते चलें कि हीरा सिंह निवासी मोर गधेरा ग्राम हातोली घर में गिर गए थे उनकी कमर में गंभीर चोटें आई थी। जिसका उपचार हल्द्वानी में चल रहा था। वरिष्ठ डॉक्टर का कहना है कि उनका ऑपरेशन किया जाना अत्यंत आवश्यक है। इन विषम परिस्थिति में जबकि उनके घर में कमाने वाला कोई नहीं है, एक बूढी मां तीन बच्चे एवं पत्नी की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों एवं जनता के सहयोग से पूर्व में उन्हें इलाज के लिए हल्द्वानी ले जाया गया। ऐसी स्थिति में परिवार के सामने रोजी.रोटी का संकट आ गया है। शैलजा ने जिला अधिकारी को प्रेषित पत्र में उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान करने का आग्रह किया है।

error: Content is protected !!