राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के 7 दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ
अल्मोड़ा, सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय परिसर, अल्मोड़ा के राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई के 7 दिवसीय विशेष शिविर का रा.इ.का. नाई, वि. ख.- ताकुला में शुभारंभ हुआ। उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. पवनेश ठकुराठी द्वारा समस्त शिविरार्थियों का स्वागत किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में शिविरार्थियों को नाई-ढौल क्षेत्र के विषय में जानकारी दी। साथ ही उन्होंने शिविरार्थियों को एन. एस. एस. की महत्ता और उसके विविध पहलुओं पर सविस्तार जानकारी
प्रदान की।

इसके उपरांत विश्वविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना समन्वयक डॉ. डी. एस. धामी ने सात दिवसीय विशेष शिविर की रूपरेखा प्रस्तुत की। शिविर में डॉ. आर. एन. पाठक द्वारा प्रत्येक दिवस के विभिन्न क्रियाकलापों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में महिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रेमा खाती, कार्यक्रम सहायक श्री नंदन जड़ौत, जितेन्द्र कुमार, वरिष्ठ स्वयंसेवी राहुल जोशी, पारस बिष्ट, हिमांशु जोशी, चंदन सिंह बिष्ट, प्रांजल कुंजवाल, पंकज सिंह पाना, जितेन्द्र शर्मा, मेघा उपाध्याय, दिव्या, हर्षिता आदि सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।