एसएसपी अल्मोड़ा के सख्त निर्देशों पर विधान सभा सत्र के दृष्टिगत जनपद अल्मोड़ा में चल रहा है सघन चेकिंग अभियान
यातायात नियमों का उल्लघंन करने वाले वाहन स्वामियों पर हो रही है चालानी कार्यवाही
Almora- विधान सभा सत्र के दृष्टिगत जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्रांतर्गत सघन वाहन चेकिंग व Operation Crack Down Verification Drive अभियान के तहत बाहरी मजदूरों, फड़-फेरी लगाने वाले एवं किराएदारों आदि के सत्यापन किये जाने हेतु वृहद अभियान चलाये जाने के आदेश एसएसपी अल्मोड़ा ने दिये है।
इस दौरान यातायात नियमों का उल्लघंन करने वाले 97 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही की गयी। जिसमें कोतवाली अल्मोड़ा में प्रभारी चौकी धारानौला उ0नि0 आनन्द बल्लभ कश्मीरा द्वारा बिना हेलमेट व बिना कागजात के वाहन चलाये जाने पर दो वाहनों को सीज किया गया।
Operation Crack Down अभियान के तहत 64 बाहरी लोगों के सत्यापन किये गये। साथ ही दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराने पर 22 बाहरी व्यक्तियों के विरुद्ध उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम में कार्यवाही की गयी।
इस दौरान आमजमानस से अनुरोध किया गया कि किसी भी बाहरी व्यक्ति को पुलिस सत्यापन के पश्चात ही अपने मकान में किरायेदार रखे। साथ ही यह भी सख्त हिदायत दी कि यदि कोई व्यक्ति बिना पुलिस वैरिफिकेशन के किराये पर रहता हुआ पाया गया तो सम्बन्धित के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही की जाएगी।