Shakti Samachar Online

पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक के नेतृत्व में भाजपा पार्षदों एवं पदाधिकारियों ने बेस चिकित्सालय का किया औचक निरीक्षण, जानी व्यवस्थाएं

अल्मोड़ा-पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के पार्षदों एवं पदाधिकारियों के एक शिष्टमंडल ने मेडिकल कॉलेज स्थित बेस चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया।इस दौरान उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ ही भर्ती मरीजों और उनके परिजनों से मुलाकात कर स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी ली।निरीक्षण के दौरान बिट्टू कर्नाटक ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों का भ्रमण किया और मरीजों से बातचीत कर उन्हें मिल रही सुविधाओं तथा उपचार की स्थिति के बारे में पूछा।उन्होंने अस्पताल में साफ-सफाई, दवाइयों की उपलब्धता, चिकित्सकों की उपस्थिति और अन्य स्वास्थ्य सेवाओं का भी अवलोकन किया।इस अवसर पर पार्षद अमित साह मोनू सहित भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।शिष्टमंडल ने अस्पताल में भर्ती मरीजों का हालचाल जाना और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। कई मरीजों और उनके परिजनों ने अस्पताल में कुछ व्यवस्थाओं को लेकर अपनी समस्याएं भी शिष्टमंडल के समक्ष रखीं जिन्हें गंभीरता से सुनते हुए उनके समाधान का आश्वासन दिया गया।पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने कहा कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।उन्होंने कहा कि अस्पताल में आने वाले प्रत्येक मरीज को समय पर उपचार और आवश्यक सुविधाएं मिलनी चाहिए।उन्होंने अस्पताल प्रशासन से कहा कि मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ किया जाए।
उन्होंने यह भी कहा कि यदि कहीं किसी प्रकार की कमी या समस्या सामने आती है तो उसे संबंधित अधिकारियों के समक्ष रखकर समाधान कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों का दायित्व है कि वह समय-समय पर जनहित से जुड़े संस्थानों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लें और आम जनता की समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाएं।
इस दौरान शिष्टमंडल ने अस्पताल परिसर का भी निरीक्षण किया और अस्पताल प्रशासन से स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक बेहतर बनाने की दिशा में आवश्यक कदम उठाने की अपेक्षा जताई।निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधीक्षक के अतिरिक्त, भाजपा के पार्षद अभिषेक जोशी, ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि भूपेन्द्र भोज, भाजयुमो हवालबाग मंडल अध्यक्ष अमित मेहता, देवेंद्र कर्नाटक, कमलेश कर्नाटक,हेम जोशी, अभिषेक तिवारी, सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!