Shakti Samachar Online

नाबालिग बच्ची के पीड़ित परिजनों से मिले अनेक संगठनों के लोग,शिष्टमंडल ने थानाध्यक्ष दन्यां से की कठोर कार्रवाई करने की मांग

Almora-दन्यां: चार दिन पूर्व हुई दन्यां क्षेत्र में दुष्कर्म की घटना के बाद लोगों का आक्रोश थम नहीं रहा है। गुस्साए लोगों ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए तत्काल उचित कार्रवाई किए जाने की मांग की है। क्षेत्र में समुदाय विशेष के व्यक्ति द्वारा बहला फुसलाकर किये गए अनैतिक कार्य की घटना से क्षेत्र के समस्त लोग व्यथित हुए हैं। भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य वरिष्ठ नेता सुभाष पांडे ने पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर उचित न्याय मिलने तक संघर्ष करने का आश्वासन दिया। उन्होंने थानाध्यक्ष दन्यां दिनेश नाथ महंत से मुलाकात कर ऐसी घटनाएं दुबारा घटित न हो इस पर चर्चा की। उन्होंने बाहरी लोगों का सत्यापन तत्काल करने और इस कार्य में ढिलाई न बरतने की मांग की। उन्होंने सीसीटीवी कैमरों को ठीक करने और रात्रि की गश्त बढ़ाने की मांग भी की। भारतीय जनता युवा माेर्चा के मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार पंत ने भी पुलिस प्रशासन से त्वरित कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने पुलिस टीम द्वारा आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी व अन्य कार्य के लिए उनकी सराहना भी की। उनके साथ प्रताप सिंह गैड़ा, मनोज पंत, मंडल महामंत्री गोकुल पांडेय, जगदीश पांडेय, किशन सिंह, खीम सिंह, सुभाष पांडेय, करन पाठक, ललित जोशी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
 

error: Content is protected !!