Shakti Samachar Online

सोमेश्वर क्षेत्र में हुए दिव्यांग जघन्य हत्याकाण्ड का एसएसपी अल्मोड़ा ने किया अनावरण

Almora-दिनांक- 24.01.2026 को कोतवाली सोमेश्वर क्षेत्र के ग्राम रस्यारागांव में एक व्यक्ति का शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई। जिसकी शिनाख्त कुन्दन राम(दिव्यांग) के रूप में हुई। दिनांक 25.01.2026 को मृतक के भाई हरीश राम की तहरीर के आधार पर आरोपी दीपक पांडे के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया।

मामले की गम्भीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा हरबन्स सिंह के पर्यवेक्षण में सीओ अल्मोड़ा बलवन्त सिंह के नेतृत्व में हत्याकाण्ड के फरार आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया।गठित पुलिस टीमों द्वारा सीसीटीवी कैमरों का गहन अवलोकन करते हुए तलाश, सुरागरसी/पतारसी कर एवं मैनुअल, सर्विलांस, टैक्निकल टीमों के समन्वय से अथक प्रयास करते हुए दिनांक-15.02.2026 को फरार आरोपी दीपक को करबला तिराहा अल्मोड़ा से गिरफ्तार किया गया तथा पंजीकृत अभियोग में आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी।

अभियुक्त दिनांक 18.01.2026 की सांय दुकान से घर को जाते समय रास्ते में मृतक से आपसी अनबन के चलते पत्थर से मृतक के सर पर प्रहार किया तथा घटना के बाद गिरफ्तारी के डर से गाजियाबाद, गुड़गांव, दिल्ली, बनारस में छिपता रहा। पैसे समाप्त हो जाने पर अल्मोड़ा में अपने परिचितों से पैसा लेने पहुंचा हुआ था।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम/पता –
दीपक पाण्डे उम्र- 34 वर्ष पुत्र महेश पाण्डे, निवासी ग्राम रस्यारागांव सोमेश्वर अल्मोड़ा

पुरस्कार-
एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा मामलें का खुलासा व अभियुक्त को गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का उत्साहवर्धन के लिए 1000/- रुपये के नगद इनाम से पुरस्कृत किया गया।

बरामदगी-
अभियुक्त के घर से घटना के समय पहने गये खून से सने कपड़े बरामद किये गये।

कोतवाली सोमेश्वर व एसओजी पुलिस टीम-
1-मदन मोहन जोशी, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सोमेश्वर
2-अपर उपनिरीक्षक फिरोज खान, सर्विलांस सेल
3-हे0कानि0 हरीश आर्या, कोतवाली सोमेश्वर
4-कानि0 राजेश भट्ट, एसओजी अल्मोड़ा
5-कानि0 गोरखनाथ, कोतवाली सोमेश्वर
6-कानि0 नीरज मेहरा, कोतवाली सोमेश्वर

error: Content is protected !!