Shakti Samachar Online

आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण जनपद अल्मोड़ा में 16 फरवरी 2026 से किया जायेगा

अल्मोड़ा, देश में श्रम बल, जनसंख्या की गतिविधि, भागीदारी और रोजगार एवं बेरोजगारी की असली तस्वीर सामने लाने के लिए अर्थ एवं संख्या निदेशालय के निर्देशन में अर्थ एवं संख्या विभाग द्वारा पीरियोडिक लेबर फोर्स सर्वे (PLFS) यानी आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण पूरे प्रदेश में शुरू होने जा रहा हैं। यह सर्वे फरवरी 2026 से दिंसबर 2026 तक होगा। जिसमें ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के परिवारों से उक्त सम्बन्ध में ऑनलाइन CAPI (कम्प्यूटर एसिस्ट पर्सनल इंटरव्यूइंग) के माध्यम से जानकारी जुटाई जाएगी।

जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी रेणु भंडारी ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद अल्मोड़ा में यह सर्वेक्षण 16 फरवरी 2026 से किया जाना है।

उन्होंने बताया कि सर्वे के माध्यम से यह आंकलन किया जाएगा कि कितने लोग रोजगार में है, कितने काम की तलाश में हैं और श्रम बाजार में भागीदारी का वास्तविक स्तर क्या हैं? केंद्र की ओर से जनपद अल्मोड़ा में इस सर्वे हेतु कुल 26 इकाईया चयनित की गई हैं। इनमें 14 ग्रामीण (खरखोली, खीराकोट मंज्यूर कनारी, धुधतिया गांव, नौगांव, न्यूनी, फूटा, खेतीलग्गा सिद्धी. मुराद, ठाट, खडियानौली, तल्ली मैनारी, बिसराखेत, जैनोली) व 12 नगरीय (न०नि० अल्मोड़ा-8. नगर पंचा० भिकियासैंण-1, रानीखेत कैन्ट-2, न०पा०परि० रानीखेत चिलियानीला-1) इकाईयां शामिल हैं। विभाग के सहायक सांख्यिकीय अधिकारियों द्वारा इन 26 इकाइयों में घर-घर जाकर मुखिया, सदस्यों, शिक्षा, रोजगार, मासिक पारिवारिक व्यय आदि के आंकड़ें ऑनलाइन दर्ज किये जायेगे। इस सर्वे कार्य का मुख्य उद्देश्य अखिल भारतीय स्तर पर श्रम बल सहभागिता दर (LFPR) श्रमिक जनसंख्या अनुपात (WPR) और बेरोजगारी दर (UR) का अनुमान लगाना है जो ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के लिए हर त्रैमासिक अन्तराल पर किया जाना हैं। श्रम बाजार पर सांख्यिकी संकेतक सरकार के भीतर और बाहर विभिन्न स्तरों पर योजना, नीति और निर्णय लेने के लिए आवश्यक है इनका उपयोग विभिन्न शोधकर्ताओं द्वारा किया जाता हैं।
उन्होंने संबंधित क्षेत्र के निवासियों से निवेदन किया है कि इस सर्वेक्षण में अपना सहयोग विभागीय कार्मिकों को उपलब्ध कराएं, जिससे समफलतापूर्वक सर्वेक्षण कार्य संपन्न किया जा सके।

error: Content is protected !!