Shakti Samachar Online

चार प्रतिष्ठानों में खाद्य लाइसेंस न पाए जाने पर संबंधित संचालकों को नोटिस जारी

अल्मोड़ा, खाद्य आयुक्त उत्तराखंड एवं जिलााधिकारी अल्मोड़ा के निर्देशों के अनुपालन में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी अल्मोड़ा विपिन कुमार के नेतृत्व में नगर से सटे क्षेत्रों में स्थित प्रतिष्ठानों तथा बाहरी जनपदों से आने वाले आपूर्ति वाहनों का सघन निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान खाद्य कारोबार कर्ताओं को खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम के प्रावधानों की जानकारी दी गई तथा होली पर्व के दृष्टिगत विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। मिष्ठान, मावा एवं अन्य खाद्य पदार्थों को विधिवत बिल के साथ ही क्रय-विक्रय करने हेतु स्पष्ट निर्देशित किया गया।

जांच के दौरान चार प्रतिष्ठानों में खाद्य लाइसेंस न पाए जाने पर संबंधित संचालकों को मौके पर ही नोटिस जारी किए गए। साथ ही संदेह के आधार पर मसाले, केक, रस्क एवं दुग्ध पदार्थ सहित चार खाद्य नमूने जांच हेतु संग्रहित कर खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला रुद्रपुर को प्रेषित किए गए। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने आमजन से अपील की है कि होली पर्व के दौरान खाद्य पदार्थों की खरीदारी करते समय विशेष सावधानी बरतें, अत्यधिक रंगयुक्त खाद्य पदार्थों का उपयोग न करें

निरीक्षण टीम में ईश्वर सिंह नेगी एवं कुन्दन चम्याल भी सम्मिलित रहे।

error: Content is protected !!