Shakti Samachar Online

दन्या पुलिस ने पोक्सो एक्ट के अभियुक्त को 12 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार


Almora-दिनांक 12/02/2026 को दन्या थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति द्वारा तहरीर दी कि उसकी नाबालिग पुत्री के साथ अभियुक्त सुहेल द्वारा दुष्कर्म कर आपत्तिजनक वीडियो/फोटो वायरल करने की धमकी और जान से मारने की धमकी दी गई है। तहरीर के आधार पर थाना दन्या पर fir no – 07/2026 धारा 64(2)(M)/351(3)BNS व 5(1)/6 पोस्को अधिनियम बनाम सुहेल पंजीकृत किया गया।

कार्यवाही-
देवेन्द्र पींचा, एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए त्वरित सज्ञांन लेकर आरोपी की गिरफ्तारी हेतु संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये थे।

पुलिस टीम थाना दन्या-
1- उपनिरीक्षक कमित जोशी
2- हेड कानि0 प्रेम सिंह
3- हेड कानि0 पीयूष भट्ट
4- कानि0 जगत सिंह

error: Content is protected !!