Shakti Samachar Online

ग्राम सल्ला वि0ख0 भैसियाछाना, 800 से ऊपर आबादी लम्बे समय से घोर पेयजल की समस्या से जूझ रहा है


Almora-ग्राम सल्ला वि0ख0 भैसियाछाना मे जल जीवन मिशन का लम्बे समय से लम्बित है,इसके अतिरिक्त वैकल्पिक पानी की लाईन बिन्सर से भी गांव मे पानी की सप्लाई होती है जहा एक तरफ जेजेएम का कार्य लम्बे समय से लंबित है,जिस कारण 800 से ऊपर आबादी लम्बे समय से घोर पेयजल की समस्या से जूझ रहा है,ग्राम प्रधान सरिता टम्टा व महिला समूह की अध्यक्ष प्रीति बजेठा सहित अन्य महिलाओं का कहना है कि रोज़ 5-6 किमी0 दूर जाकर महिलाएं दशकों से सर मे रखकर पानी सारती है,गर्मियों मे तो रात को 1-1 बजे तक महिलाएं पानी सारती है,महिलाओ का जीवन पानी के लिए संघर्ष मे कट गया है,सीमा भोज ग्रामीण ने कहा कि हमने तो आपना आधा जीवन पानी सारने मे लगा दिया है अपने बच्चो को इस जीलत मे नही ङालना है।
विनय किरौला ने कहा कि उनके द्वारा चलाए गए गाव चलो अभियान के द्वितीय चरण मे गाव-गाव में हमने देखा है कि उत्तराखंड निर्माण के 25 साल बाद भी गाव आज भी पानी-सड़क जैसी बुनियादी जरूरतों के लिए जुझ रहा है जो स्थानीय जनप्रतिनिधियो की नाकामयाबी को दरशाता है,जब तक गांव-2 को बुनियादी सुविधाओ से लैंस नही किया जाऐगा,स्थानीय स्तर रोजगार-स्वरोजगार नही हो पाऐगा।
ग्रामीण पूरन सिंह देवङी ने बताया की पी 0एम0जी0एस0वाई0 से स्वीकृत सल्ला गाव का मे रोड का सर्वे होने के बावजूद आज तक सड़क निर्माण नहीं हो पाया है जो अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।
जिलाधिकारी से हुई वार्ता में जिलाधिकारी द्वारा शुक्रवार 13/02/2026 को जल निगम,जल संसाधन व पी0एम0जी0एस0वाई0 के अधिशासी अभियंता सल्ला गांव का स्थलीय निरीक्षण कर समस्या का समाधान खोज तत्काल समाधान किया जाऐगा।
जिलाधिकारी अल्मोड़ा को ज्ञापन देने वालों मे विनय किरौला,प्रधान सरिता टम्टा,महिला समूह अध्यक्ष प्रीति बजेठा,मुन्नी देवी,प्रेमा देवी,सुजीत टम्टा,कमला देवङी,सीमा भोज,पी0एस0देवङी,मंजू ठठोला,नीमा देवी आदि दर्जनों लोग उपस्थित थे l।

error: Content is protected !!