Shakti Samachar Online

विश्व कैंसर दिवस पर सोबन सिंह जीना राजकीय मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा ने जागरूकता कार्यक्रम एवं पोस्टर प्रेजेंटेशन आयोजित किया


Almora- विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर सोबन सिंह जीना राजकीय मेडिकल कॉलेज, अल्मोड़ा के सामुदायिक चिकित्सा विभाग द्वारा जागरूकता बढ़ाने हेतु विभिन्न स्थानों पर एकदिवसीय कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की गई।

कार्यक्रम संरक्षक एवं प्राचार्य: डॉ. सी. पी. भैसोरा, प्राचार्य, SSJGIMSR, अल्मोड़ा, डॉ. मस्रूफ एच. खान (HOD) के मार्गदर्शन में तथा डॉ. मनीष भट्ट (सहायक प्राध्यापक) एवं डॉ. अंशुल ममगाईं (सहायक प्राध्यापक) के पर्यवेक्षण में संपन्न हुए।

विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर कैंसर जागरूकता पर पोस्टर प्रेजेंटेशन आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में डॉ. अनुष्का (MO), तहूरा शम्स (Intern) तथा समुज्ज्वल किमोठी (Intern) की सहभागिता रही। पोस्टर प्रस्तुतकर्ता MBBS 2024 बैच के छात्र/छात्राएं रहे: वंदना, शिखा, तनुज गोला, विकास गुप्ता, सुमेर, सुहानी, वेदाक्षी, स्नेहा शर्मा, श्रेया चौहान, सोमिल जोशी, वासुदेव कुमावत, तान्या जोशी, शशांक यादव एवं वागीशा शर्मा।

RHTC/ग्रामीण स्वास्थ्य प्रशिक्षण केंद्र, हवालबाग (RHTCकैम्पस) PHC HAWALBAGH में जागरूकता कार्यशाला :
ग्रामीण स्वास्थ्य प्रशिक्षण केंद्र, हवालबाग के RHCT कैम्पस में एक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें डॉ. अल्फराज़ मोहम्मद (MO) द्वारा कैंसर के कारण, प्रकार एवं बचाव के विषय में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम में ब्लॉक मिशन प्रबंधक रहमत हुसैन, चिकित्सा समाज कल्याण अधिकारी मोहम्मद इकबाल, अरुण बडोनी तथा इंटर्न शालिनी सिंह द्वारा भी सहभागिता की गई।

UHTC धार की तूनी द्वारा ANMTC में एकदिवसीय जागरूकता कार्यक्रम:
आज दिनांक 04/02/2026 को UHTC, धार की तूनी द्वारा ANMTC में विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर प्रशिक्षण ले रही छात्राओं हेतु एकदिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें कैंसर क्या है, प्रकार, कारण, लक्षण, सावधानियां एवं बचाव विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में डॉ. कृतिका वर्मा (JR), नरेश कुमार आगरी (MSWO), मुकेश जोशी (PHN), दीप चंद्र (MSWO) तथा चांदनी कार्की (Intern) उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!