नंदा राजजात यात्रा 2026 संबंध में मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी से हुई वार्ता, शीघ्र बैठक आयोजित की जाएगी
Dehradun- मां नंदा राजजात यात्रा 2026 में जो कि प्रस्तावित है उसके संबंध में मुख्यमंत्री से चंद्र वंशज राजा करन चंद्र सिंह राज सिंह के पुत्र युवराज नरेंद्र चंद्र राज सिंह के नेतृत्व में आज मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी से वार्ता हुईय। मुख्यमंत्री के आदेश अनुसार गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पाण्डेय की शिष्ट मंडल से बैठक वार्ता हुई। जिसमें गढ़वाल कमिश्नर द्वारा सभी को सुनने के पश्चात बताया कि शीघ्र ही एक बैठक ग्वालदाम या कर्णप्रयाग में आयोजित की जाएगी। जिसमें गढ़वाल कमिश्नर सभी अधिकारियों के साथ कुमाऊं गढ़वाल के सभी मंदिर समिति के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी से वार्तालाप के बाद होने वाली राजजात यात्रा के विषय में सामूहिक रूप से निर्णय हेतु लिया जाएगा ।गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पाण्डेय ने बताया कि यह बैठक शीघ्र अति शीघ्र 15 फरवरी से पहले आयोजित की जाएगी। इसके स्थान ओर समय का कुछ समय बाद चयन कर बता दिया जाएगा कि किस जगह पर और किस तिथि पर यह बैठक आयोजित होगी।
आज माननीय मुख्यमंत्री से बैठक से पूर्व में कुंवर भवानी सिंह के आवास में भी एक बैठक हुई जिसमें मुख्यमंत्री से मिलने से शिष्ट मंडल की तैयारी की गई।बैठक में युवराज नरेंद्र चंद्र सिंह कुरुड मां नंदा राजजात यात्रा के अध्यक्ष कर्नल हरेंद्र सिंह रावत अल्मोड़ा मां नंदा देवी मंदिर के अध्यक्ष मनोज वर्मा पुरोहित अशोक गौड़ पुरोहित विनोद नौटियाल राज परिवार के धीरेंद्र सिंह मंदिर समिति संयोजक अमित साह मोनू मंदिर समिति संयोजक अर्जुन बिष्ट राज परिवार के विक्रम सिंह साह आशीष अग्रवाल आदि लोग वार्ता मै रहे।