गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज द्वारा विधिवत रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया
Almora- गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर जिला कांग्रेस कार्यालय, अल्मोड़ा में कांग्रेस जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज द्वारा विधिवत रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। झंडारोहण के पश्चात उपस्थित कांग्रेसजनों को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय संविधान देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों की आधारशिला है, जिसकी रक्षा करना हम सभी का कर्तव्य है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा संविधान और लोकतंत्र को मजबूत करने का कार्य किया है और आगे भी जनहित, सामाजिक न्याय एवं संविधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए संघर्ष करती रहेगी। इस अवसर पर स्वतंत्रता सेनानियों एवं संविधान निर्माताओं को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।
कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, महिला जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट, यूथ जिलाध्यक्ष दीपक कुमार, गीता मेहरा, परितोष जोशी, सेवादल अध्यक्ष दिनेश नेगी, गोविन्द बल्टीयाल वैभव पाण्डेय मुकेश कुमार, अनूप भारती रविन्द्र टम्टा, शरद साह दीपा साह, ललित सतवाल, प्रकाश डसीला लीला जोशी, जगदीश पाण्डेय उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर संविधान की रक्षा और देश को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।