Shakti Samachar Online

सुरेश चंद्र भट्ट को ग्राम प्रधान संगठन विकासखंड धौलादेवी का अध्यक्ष चुना गया

Almora-विकासखंड सभागार धौलादेवी में आयोजित प्रधान संगठन की बैठक में सर्वसम्मति से सुरेश चंद्र भट्ट को ग्राम प्रधान संगठन विकासखंड धौलादेवी का अध्यक्ष चुना गया। प्रधान संगठन हेतु केसर सिंह द्वारा प्रस्ताव एवं हरीश मलारा द्वारा अनुमोदन किया गया ।प्रधान संगठन की आम बैठक का आयोजन पूर्व प्रधान संगठन के अध्यक्ष प्रताप सिंह गैड़ा की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर सभी ग्राम प्रधानों विकासखंड के सभी कर्मचारीयों एवं ब्लाक प्रमुख द्वारा ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष सुरेश भट्ट का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में संरक्षक के पद पर केसर सिंह नेगी एवं बबीता गैड़ा का चयन हुआ। उपाध्यक्ष पद पर कमल जोशी जानकी संतोष टम्टा मंजू भंडारी वीरेंद्र सिंह मलारा एवं कविता आर्य का निर्विरोध चयन हुआ। वही महामंत्री पद पर गिरीश पांडे पंकज पांडे हरीश मलारा दिनेश चंद पांडे राजेंद्र प्रसाद का निर्विरोध चयन हुआ। मंत्री पद पर श्याम सिंह बसंत बल्लभ किरण देवी एवं कैलाश लाल शाह को निर्विरोध निर्वाचित किया गया। कोषाध्यक्ष पद पर कमल किशोर एवं ममता पांडे को निर्विरोध चयनित किया गया।

error: Content is protected !!