Shakti Samachar Online

संघ के गृह संपर्क अभियान से समाज में सशक्त हुआ आत्मीय संवाद

संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर नगर–ग्राम में व्यापक जनसंपर्क

अल्मोड़ा।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे गृह संपर्क अभियान के अंतर्गत संघ के समर्पित स्वयंसेवकों द्वारा नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों के प्रत्येक घर तक पहुँच बनाकर समाज के साथ आत्मीय संवाद स्थापित किया गया। अभियान का उद्देश्य संघ के विचार, कार्यपद्धति तथा राष्ट्रनिर्माण में उसकी भूमिका से जनसामान्य को अवगत कराना रहा।
गृह संपर्क के दौरान स्वयंसेवकों ने परिवारजनों से सौहार्दपूर्ण वातावरण में संवाद करते हुए संघ की सौ वर्षों की गौरवशाली यात्रा, सेवा, समर्पण एवं संगठनात्मक कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर सामाजिक समरसता, राष्ट्रभक्ति, सांस्कृतिक चेतना एवं सामाजिक दायित्व जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी सार्थक चर्चा की गई।
अभियान को समाज से सकारात्मक प्रतिसाद मिला। नागरिकों ने खुले मन से इसका स्वागत करते हुए संघ के निरंतर सेवा कार्यों की सराहना की तथा स्वयंसेवकों के अनुशासन, सरलता और राष्ट्र के प्रति समर्पण भाव की प्रशंसा की। गृह संपर्क अभियान के माध्यम से समाज में आपसी विश्वास, सकारात्मक संवाद और समन्वय का वातावरण और अधिक सुदृढ़ हुआ।
कार्यक्रम प्रांत सह बौद्धिक प्रमुख राजेश जोशी, जिला संघ चालक किशन गुरुरानी, जिला कार्यवाह जगदीश नेगी एवं जिला प्रचारक वीरेंद्र के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने संगठनात्मक एकता, आपसी प्रेम एवं सौहार्द बनाए रखने का संकल्प दोहराया तथा आगामी हिन्दू सम्मेलन के माध्यम से समाज में सकारात्मक चेतना के विस्तार का आह्वान किया।

error: Content is protected !!