मुरादाबाद के दो गांजा तस्कर लगभग 5 लाख से अधिक कीमत के 21.852 kg गांजे के साथ गिरफ्तार
Almora- थानाध्यक्ष भतरौजखान अवनीश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा दिनांक- 12.12.2025 की शाम चेकिंग के दौरान घट्टी तिराहे के पास दो व्यक्ति के संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस टीम द्वारा तलाशी ली गयी तो अभियुक्त नाजिम व इन्तजार के कब्जे से कुल 21.852 अवैध गांजा बरामद हुआ। अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए थाना भतरौजखान में NDPS एक्ट के तहत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई। पूछताछ-
नाजिम फेरी का कार्य करता है और अपने साथी के साथ गांजा गैरसैंण से मुरादाबाद ले जाकर उच्च दामों पर बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक में था।तस्कर लगभग 5 लाख से अधिक कीमत के 21.852 kg गांजे के साथ गिरफ्तार किया।
पुलिस द्वारा गांजा बेचने वालों के बारे में जानकारी जुटायी जा रही है।
–