Shakti Samachar Online

उत्तरकाशी एवं उधम सिंह नगर के विभिन्न विकास खंड की 50 से अधिक महिलाओं का चितई में शैक्षिक भ्रमण

Almora-राज्य जैविक केंद्र मजखाली मैं जैविक कृषि का प्रशिक्षण ले रही जनपद उत्तरकाशी एवं उधम सिंह नगर के विभिन्न विकास खंड की 50 से अधिक महिलाओं का शैक्षिक भ्रमण आज चितई में हुआ यहां पर जैविक कृषि पर कार्य कर रही प्रगतिशील महिला कृषक लता कांडपाल ने इन्हें हमारे क्षेत्र में किस प्रकार से जैविक कृषि में काम किया जाता है इसकी जानकारी दी साथ ही जंगल की आग को बचाने के लिए जो बायो ब्रैकेट पर जीबी पंत संस्थान के निर्देशन में जो कार्य हो रहा है जो बाय ब्रैकेट बना रहे हैं उसकी भी जानकारी दी महिलाओं ने इस उत्पाद को बहुत सराहा और अपने क्षेत्र में हम इसको कैसे करेंगे इसके लिए जानकारी ली आधुनिक कृषि यंत्रों का प्रयोग लता अपने खेतों में कैसे कर रही हैं इस पर भी उन्होंने प्रकाश डाला महिलाओं ने अंत में भगवान गोलू देवता के दर्शन किए उन्होंने बताया कि वह पहली बार यहां आए और उनको यहां बहुत अच्छा लगा उन्होंने यहां के बारे में सुना था भगवान के दर्शन साक्षात करने से उन्हें अपनी इस शैक्षिक यात्रा आजीवन याद रहेगी इस शैक्षिक भ्रमण को राज्य जैविक केंद्र की प्रभारी डॉक्टर देवेंद्र नेगी एवं सुमन द्वारा सफलतापूर्वक कराया गया

error: Content is protected !!