अशासकीय माघ्यमिक शिक्षक संघ की मांगे मानी, आन्दोलन समाप्त।
अल्मोड़ा। अशासकीय माघ्यमिक शिक्षक संघ पैन्शन प्रकरण को लेकर चल रहा आन्दोलन सोमवार को मुख्य शिक्षाधिकारी अल्मोड़ा के बीच वार्ता में सहमति बनने के बाद आमरण अनशन समाप्त हो गया। बताते चले कि अन्तिम वेतन आरहण के तहत पैन्शन न दिये जाने के कारण अशासकीय माघ्यमिक शिक्षक संघ ने आमरण अनशन सुरू कर दिया था। संघ के अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ अल्मोड़ा द्वारा प्रस्तावित भूख हड़ताल में दो सेवानिवृत शिक्षक ललित मोहन जोशी और पूरन सिंह अल मिया बैठे। मुख्य शिक्षा अधिकारी द्वारा आंदोलनरत शिक्षकों को वार्ता के लिए बुलाया गया जिसमें संगठन से जिला अध्यक्ष हीरा मेहरा, मंडलीय महामंत्री डॉक्टर महेंद्र सिंह मेहरा,जिला उपाध्यक्ष प्रकाश खोलिया, और अशोक पंत महेन्द्र चैहान सम्मिलित हुए। विभाग की ओर से वार्ता मे मुख्य शिक्षा अधिकारी अत्रेश सयाना जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक चंदन सिंह बिष्ट मुख्य प्रशासनिक अधिकारी पुष्कर भैसोडा पटल सहायक सुरेंद्र के मध्य वार्ता हुई और वार्ता में अंतिम आहरित वेतन के आधार पर पेंशन भुगतान किए जाने का निर्णय हुआ। मुख्य शिक्षा अधिकारी द्वारा अपने हाथों से अनशनकारियों को जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया गया ।

अनशन में जिला अध्यक्ष में हीरा मेहरा मंडलीय मंत्री डॉ महेंद्र मेहरा प्रांतीय उपाध्यक्ष भुवन नैनवाल प्रांतीय महिला उपाध्यक्ष हेमा चम्याल, जिला उपाध्यक्ष प्रकाश खोलिया, जिला महिला उपाध्यक्ष माया जोशी,महेंद्र सिंह चौहान,अशोक पंत, अशोक रावत,बीडी शर्मा,ललित मोहन टम्टा सहित अनेक शिक्षक मौजूद थे। जिला अध्यक्ष ने मुख्य शिक्षा अधिकारी व प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का आभार व्यक्त किया।