दशहरा महोत्सव आज बड़े धूम-धाम के साथ मनाया गया
Report Dinesh Bhatt
अल्मोड़ा दशहरा महोत्सव आज बड़े घून-घाम के साथ मनाया जा रहा है। अल्मोड़े का दशहरा विश्व प्रसिद्ध है। सुबह सबसे पहले माॅ दुर्गा का डोला जिनका निर्माण स्थानीय कलाकार यहीं पर करते है।नवरात्रि पर इनकी पूजा कर इसे दशहरे के दिनविसर्जन करने के लिये ले जाया जाता है । इसके बाद विभिन्न रावण परिवार के पुतलो को एक जगह लाया जाता है।इस दशहरे में रावण परिवार के भब्य पुतलो का निर्माण यहां के स्थानीय कलाकार महीनों से इस का निर्माण करते है। इन पुतलों को देखकर यह सजीवता का प्रमाण देते है। इनको बनाने में काफी मेहनत लगती है। कई दिन रात की मेंहनत इनके पीछे होती है। जब ये जुलूस के रूप में नगर भ्रमण करते है तो जनता




इन्हे देख मन्त्र मुग्ध हो जाती है। इन पुतलों को देखने के लिये शहर के साथ अन्य प्रदेशों से सैलानी आते है।
अन्य वर्षो की तरह इस बार भी सजीव पुतलो का निर्माण किया गया है। जिन्हे देखने के लिये पूरा शहर उमड़ पड़ा है।स्थानीय होटल शिखर के पास वाले पार्किंग अल्मोड़ा का ऐतिहासिक दशहरे महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया लोक पारम्परिक कलाओ से परिपूर्ण और कुमाऊं का भव्य दशहरा महोत्सव आयोजित किया गया। जिसमें रावण परिवार के 18 पुतले बनाए गए। उसके बाद पुतलो को स्टेडियम में पुतलो को दहन किया जाएगा।जिसमें आम जनता युवा, बच्चे, बुजुर्ग, महिला सहित अनेको गणमान्य लोग भी उपस्थित थे। जिसमें मुख्य अतिथि सांसद सड़क राज्य परिवहन राज्यमंत्री अजय टम्टा, स्थानीय विधायक मनोज तिवारी, मेअर अजय वर्मा, कैलाश शर्मा , जिला अधिकारी आलोक कुमार पाण्डेय , वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा , पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश जोशी , पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शोभा जोशी, सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।